Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Roadways buses will connect the city to the village

Prayagraj News: शहर को गांव से जोड़ेंगी यूपी रोडवेज की बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways buses will connect the city to the village
विज्ञापन

शहर को गांव से जोड़ने की दिशा में यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने 20 नए रूट पर सर्वे का काम कर लिया है। अब सर्वे की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाएगी। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो 15 मई के बाद प्रयागराज, मिर्जापुर, कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ के 20 नए रूट पर यूपी रोडवेज द्वारा बस की सेवा शुरू कर दी जाएगी।

यूपी रोडवेज द्वारा लंबे समय से शहर को गांव से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का फीडबैक रोडवेज द्वारा लिया गया। हाल में इन चारों जिलों के 20 रूटों का सर्वे किया गया है। इसमें से आठ रूट सिर्फ प्रयागराज जिले के ही हैं, जबकि 12 अन्य रूट कौशाम्बी, प्रतापगढ़ एवं मिर्जापुर जिले के हैं। सर्वे के दौरान रोडवेज का फोकस उन मार्गों पर रहा जहां सार्वजनिक परिवहन के साधन कम हैं। इसी वजह से इस सर्वे के दौरान प्रयागराज के न्यायीपुर, इमिलियन, सराय ममरेज, टोड़ी का पुरवा, लटकहाघाट आदि कस्बों एवं गांवों को शामिल किया गया है। यह सब ऐसे गांव या कस्बा हैं जहां से शहर आने के लिए अधिकांश को निजी वाहनों या फिर टेंपो आदि से आना पड़ता है। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सर्वे जन प्रतिनिधियों आदि के फीडबैक के आधार पर किया गया है। अब इसकी रिपोर्ट रोडवेज मुख्यालय को भेजी जा रही है। वहां से हरी झंडी मिलते ही संबंधित रूट पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

------------
इन 20 मार्गों पर चलेंगी रोडवेज बस


क्रम सं. - मार्ग का नाम
1 - प्रयागराज-न्यायीपुर-जवाहर लाल नेहरु इंटर कालेज वाया नवाबगंज
2- प्रयागराज-घूरपुर-इमिलियन
3. बांसी-प्रतापगढ़-प्रयागराज
4- प्रयागराज-कौशाम्बी- बैगवा- करारी-मंझनपुर
4- प्रयागराज-भीरपुर-लटकहाघाट
5- प्रयागराज-मेजारोड-रामनगर-मिसीरपुर
6- प्रयागराज-टोड़ी का पुरवा वाया नवाबगंज
7- प्रयागराज-कल्यानपुर वाया सोरांव- सिसवा-मदारी
8- कोटवा-दुर्वसा-हनुमानगंज-प्रयागराज-हंडिया
9- जामताली-प्रतापगढ़-प्रयागराज
10 -दुर्गागंज-पृथ्वीगंज-प्रतापगढ़-प्रयागराज
11 -बॉसी-चौराहीगंज-प्रतापगढ़-प्रयागराज
13 - प्रयागराज-मोहम्दाबाद वाया सहसों
14- प्रयागराज - कटहरा वाया अमोलवा
15- प्रयागराज-जनता बाजार वाया सरायममरेज
16 - शहजादपुर-कड़ा-सैनी-मंझनपुर
17 - प्रयागराज-मंझनपुर-उदहिन-अफजलपुरवारी
18 - मिर्जापुर-गैपुरा-रामपुरघाट-बबुरा
19 - उत्तरीदेवरी-बलहरामोड़-मिर्जापुर-वाराणसी
20 - झेगुरा-बरकछा-पुलिसचौकी- मिर्जापुर-वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed