फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Roadways: 3050 buses will operate in the first-third phase and 7000 buses in the second phase of Maha Kumbh

UP Roadways : महाकुंभ पर पहले-तीसरे चरण में 3050 व दूसरे में 7000 बसों का होगा संचालन, रूट निर्धारित

Fri, 11 Oct 2024 05:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Oct 2024 05:35 AM IST
सार

पहले व तीसरे चरण में 3050 तो दूसरे में 7000 बसों का संचालन होगा। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने महाकुंभ को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी शासन को अवगत करा दी है। खास बात यह है कि महाकुंभ में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या समेत प्रदेश के कुल 19 रीजन की बसों को लगाया जाएगा।

विज्ञापन
UP Roadways: 3050 buses will operate in the first-third phase and 7000 buses in the second phase of Maha Kumbh
यूपी रोडवेज - फोटो : एएनआई

विस्तार

यूपी रोडवेज ने महाकुंभ मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। स्नान पर्व को देखते हुए उसे तीन चरणों में बांटा है। पहला चरण 12 जनवरी से 23 तक, दूसरा 24 जनवरी से सात फरवरी व तीसरा आठ से 27 फरवरी तक रहेगा। इसी के हिसाब से बसों का संचालन होगा। इस दौरान 165 मार्गों पर यूपी रोडवेज बसों का संचालन करेगा।

विज्ञापन

पहले व तीसरे चरण में 3050 तो दूसरे में 7000 बसों का संचालन होगा। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन ने महाकुंभ को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी शासन को अवगत करा दी है। खास बात यह है कि महाकुंभ में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या समेत प्रदेश के कुल 19 रीजन की बसों को लगाया जाएगा। पहले चरण में पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, दूसरे में मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी व तीसरे में माघी पूर्णिमा-महाशिवरात्रि का स्नान पर्व है।

विज्ञापन


पहले-तीसरे चरण में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, आजमगढ़, चित्रकूट, अयोध्या, देवीपाटन एवं झांसी रीजन की 3050 बसों का संचालन प्रमुख स्नान पर्व पर होगा। इसमें सर्वाधिक 450 बसें कानपुर रीजन की रहेंगी। इसके बाद लखनऊ की 400 एवं प्रयागराज रीजन की 390 बसें शामिल रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर, गाजियाबाद सहित कई रीजन से आएंगी बसें

मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी का स्नान पर्व दूसरे चरण में है। इस दौरान 7000 बसें चलाई जाएंगी। इस चरण में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, इटावा, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, अयोध्या, अलीगढ़, देवीपाटन, मेरठ, हरदोई, गाजियाबाद, झांसी एवं सहारनपुर रीजन की बसें संचालित होंगी। दूसरे चरण में सर्वाधिक 600 बसें गाजियाबाद रीजन की रहेंगी। इस दौरान इन बसों का संचालन प्रयागराज के कटका झूंसी, सरस्वती द्वार, बेला कछार, बेली कछार, नेहरू पार्क, लेप्रोसी एवं सरस्वती हाईटेक सिटी से होगा।

रीजनवार दूसरे चरण में लगाए जाने वाली बसों की संख्या

क्षेत्र का नाम : कुल बस

  • प्रयागराज : 390
  • वाराणसी : 320
  • लखनऊ : 400
  • गोरखपुर : 390
  • कानपुर : 450
  • आजमगढ़ : 270
  • चित्रकूट : 270
  • इटावा : 410
  • मुरादाबाद : 410
  • आगरा : 430
  • बरेली : 430
  • अयोध्या : 210
  • अलीगढ़ : 430
  • देवीपाटन : 200
  • मेरठ : 430
  • हरदोई : 410
  • गाजियाबाद : 600
  • झांसी : 150
  • सहारनपुर : 400

रीजनवार पहले व तीसरे चरण में लगाए जाने वाली बसों की संख्या

क्षेत्र का नाम : कुल बस

  • प्रयागराज : 390
  • वाराणसी : 320
  • लखनऊ : 400
  • गोरखपुर : 390
  • कानपुर : 450
  • आजमगढ़ : 270
  • चित्रकूट : 270
  • अयोध्या : 210
  • देवीपाटन : 200
  • झांसी : 150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed