फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP pratapgarh one died in land dispute clash between two groups

यूपीः जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच चले धारदार हथियार और लाठियां, चाकू से गोदकर अधेड़ की हत्या

Mon, 28 Oct 2019 05:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़(पट्टी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़(पट्टी) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Oct 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
UP pratapgarh one died in land dispute clash between two groups
प्रतापगढ़ के पट्टी में हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सराय भिखारी गांव में दीपावली की रात को जमीनी विवाद को लेकर लाठी व धारदार हथियार चल गए।

विज्ञापन


इस हमले में चार लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सराय भिखारी गांव निवासी लालचंद(50) का अपने पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद से जमीनी विवाद है। दीपावली की रात पड़ोसी राजेंद्र प्रसाद, छोटे लाल आदि ने उसके सबमर्सिबल पाइप में आग लगा दी।
विज्ञापन


लालचंद आग बुझाने गया तो विपक्षियों ने लाठी व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में लालचंद, फूलचंद, अजीत तथा भुल्लर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया। जहां लालचंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जबकि गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। हत्या की इस घटना में चार को नामजद करते हुए आसपुर देवसरा पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed