फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP polls Modi stressed App

 यूपी चुनाव के लिए अब मोदी एप पर जोर

Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
UP polls Modi stressed App
mobile app
लोकसभा चुनाव की तर्ज पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर से सोशल मीडिया को अपना प्रमुख हथियार बनाने जा रही है। पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संदेश भेज दिया गया है कि सोशल मीडिया में पूरी तरह से अपडेट रहें। इस बीच सरकार के दो साल पूरा होने के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी नेताओं को निर्देश दे दिया है कि वे सरकार की उपलब्धियों का सोशल मीडिया में जोर शोर से प्रचार करें। उन्होंने मोदी एप को मोबाइल पर ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड कराने का भी फरमान जारी किया है। उनके इस निर्देश के बाद यहां स्थानीय नेता अब मोदी एप के प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अभी हाल ही में सोशल मीडिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हवाले से कहा गया है कि  यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनना है तो सोशल मीडिया में भी पार्टी नेता सक्रिय हो जाएं। अगर फेसबुक पर किसी को 25 हजार लाइक मिलते है तो उसे यूपी चुनाव में बीजेपी का टिकट मिल सकता है।  इस फरमान के बाद शाह के एक और फरमान ने भी नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। अब अमित शाह की ओर से कहा गया है कि मीडिया सरकार की सभी उपलब्धियां नहीं दिखाती। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाए।
विज्ञापन


उनका स्पष्ट निर्देश है कि मोदी एप को ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करवाया जाए। ताकि सरकार के कामकाज लोगों तक जल्दी से जल्दी पहुंच सके। शाह के इस फरमान के बाद सोशल मीडिया में सक्रिय रहने वाले भाजपा के स्थानीय नेता खासे उत्साहित है। भाजपा नेता विजय मिश्र का कहना है कि मोदी एप का इन दिनों जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। भाजपा नेता सुबोध सिंह ने भी फेसबुक, टिवट्र के माध्यम  से सोशल मीडिया में सरकार की दो साल की उपलब्धियां शेयर करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed