फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Police: Uniformed bully in temple, young man sat by pressing him with shoes

यूपी पुलिस : मंदिर में वर्दीधारी की दबंगई, युवक को जूते से दबाया, मामला जांच के घेरे में

Thu, 14 Jul 2022 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 11:59 PM IST
सार

तस्वीर में वर्दीधारी बेंच पर जबकि युवक जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। यही नहीं वर्दीधारी युवक को अपने जूतों से दबाए हुए दिख रहा है। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो किसी ने इसकी शिकायत जिला पुलिस से की। लिखा कि बड़े हनुमान मंदिर मेंयुवक चोरी के आरोप में पकड़ा गया।

विज्ञापन
UP Police: Uniformed bully in temple, young man sat by pressing him with shoes
Prayagraj News : पुलिस की दबंगई की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंदिर में वर्दीधारी की दबंगई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें वह एक युवक को अपने जूते से दबाए बैठा नजर आ रहा है। मामले की शिकायत में इसे बड़े हनुमान मंदिर की तस्वीर बताया गया जिस पर दारागंज इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए। हालांकि उनका कहना है कि तस्वीर बड़े हनुमान मंदिर की नहीं लग रही है।

विज्ञापन


तस्वीर में वर्दीधारी बेंच पर जबकि युवक जमीन पर बैठा नजर आ रहा है। यही नहीं वर्दीधारी युवक को अपने जूतों से दबाए हुए दिख रहा है। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो किसी ने इसकी शिकायत जिला पुलिस से की। लिखा कि बड़े हनुमान मंदिर में युवक चोरी के आरोप में पकड़ा गया। यह भी लिखा कि अगर वह चोर है तो भी पुलिस को दुर्व्यवहार का हक किसने दिया।
विज्ञापन


यही नहीं मंदिर में जूते पहनकर जाने को लेकर भी सवाल उठाए। ट्विटर पर मिली इस शिकायत पर दारागंज इंस्पेक्टर को जांच के निर्देश दिए गए। इस मामले में दारागंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि तस्वीर में वर्दीधारी का चेहरा नहीं दिख रहा है। खास बात यह भी है कि बैकग्राउंड को देखकर तस्वीर बड़े हनुमान मंदिर परिसर की नहीं लग रही है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed