{"_id":"6a4c1bfccd7b658e220dc0f5","slug":"up-police-and-prayagraj-players-dominate-allahabad-news-c-3-ald1034-922567-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: यूपी पुलिस और प्रयागराज के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: यूपी पुलिस और प्रयागराज के खिलाड़ियों का दबदबा
Tue, 07 Jul 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
यमुना बैंक रोड स्थित बोट क्लब में दो दिवसीय राज्यस्तरीय 37वीं सीनियर महिला-पुरुष उत्तर प्रदेश कयाकिंग और कैनोइंग चैंपियनशिप में 100 खिलाड़ियों ने यमुना की लहरों पर दमखम दिखाया। अंतिम दिन सोमवार को 200 मीटर के-एक में कानपुर की सुप्रिया निषाद प्रथम, प्रतापगढ़ की भूमि सोनकर द्वितीय और प्रयागराज अल्पना साहनी तृतीय रहीं। सी-एक में प्रयागराज के रितिका कुमारी ने पहला, फतेहपुर की चंचल निषाद दूसरा और कानपुर की अनुष्का तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं, 200 मीटर के-एक (पुरुष वर्ग) में यूपी पुलिस के अंकुर दुबे प्रथम, प्रयागराज के अखिल शर्मा द्वितीय और अलीगढ़ अंकित चौधरी तृतीय रहे। 200 मीटर के-दो पुरुष में यूपी पुलिस के महेंद्र सिंह और दीपांशु भारतीय प्रथम, प्रयागराज के कृतिक कुमार और उपदेश कुमार निषाद द्वितीय, कौशाम्बी के नीरज और विवेक तृतीय रहे।
200 मीटर सी-एक पुरुष में प्रयागराज के सुधांशु भारतीय प्रथम, यूपी पुलिस के प्रियांशु नागर द्वितीय और फतेहपुर के अर्जुन निषाद तृतीय रहे। 200 मीटर सी-दो पुरुष में यूपी पुलिस के प्रदीप और अभय प्रथम, प्रयागराज के अंकित कुमार और भुवनेश्वर द्वितीय और वाराणसी के हिमांशु पटेल और आदित्य पटेल तृतीय रहे।
विज्ञापन
200 मीटर सी-चार पुरुष में प्रयागराज के अंकित कुमार, सत्यम, भुवनेश्वर और अखिलेश प्रथम रहे। हर्ष नांदल, शिवम, अर्जुन कुमार और नितिन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। बिजनौर के तरुण कुमार, आदर्श कुमार, मोहम्मद ओवैस और हर्ष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश कयाकिंग-कैनोइंग अध्यक्ष और भारतीय कयाकिंग-कैनोइंग के उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सचिव त्रिभुवन निषाद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आशीष श्रीवास्तव, विकास दीक्षित, और नितिन चंद्रा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय के प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडा दिखाकर एकता बोर्ड रैली का शुभारंभ किया। बोट क्लब से संगम तक हुई एकता बोर्ड रैली में 40 बोट पर 82 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।