यूपी : पीएम मोदी के विजन से सुधरा प्रदेश में लिंगानुपात - योगी
सीएम ने कहा कि जब उन्होंने वर्ष 2017 में पदभार संभाला तब पीएम ने उनसे कहा था कि प्रदेश में कुछ जनपद हैं, जहां महिला और पुरुष के अनुपात में कुछ विसंगति है। पीएम की इस बात पर पूरी तरह से अमल करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं को पूरी तत्परता से बढ़ाने का कार्य किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संगम किनारे परेड मैदान में कहा कि आधी आबादी जिस अधिकार और सम्मान को पाने के लिए आजादी के बाद से प्रतीक्षारत थी, वह वर्ष 2014 के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में उन्हें मिला। पीएम के विजन के अनुरूप कार्य करने से प्रदेश में महिला-पुरुष अनुपात में सुधार आया। यूपी की सरकार नारी गरिमा को संरक्षित एवं संवर्धित करते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
परेड ग्राउंड में 1.60 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए एक हजार करोड़ रुपये के ऑन लाइन हस्तांतरण और प्रयागराज में 202 टेक होम राशन प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि महर्षि भरद्वाज की तपोभूमि एवं पावन संगम नगरी में महिला स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए ही पीएम प्रयागराज आए। सीएम ने कहा कि जब उन्होंने वर्ष 2017 में पदभार संभाला तब पीएम ने उनसे कहा था कि प्रदेश में कुछ जनपद हैं, जहां महिला और पुरुष के अनुपात में कुछ विसंगति है।
पीएम की इस बात पर पूरी तरह से अमल करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं को पूरी तत्परता से बढ़ाने का कार्य किया। प्रदेश में मुखबिर योजना चलाई ताकि अगर कोई भ्रूण हत्या करता है तो उसे सजा दी जाए। कन्या सुमंगला योजना शुरू कर बेटी के जन्म लेेने के साथ स्नातक तक की पढ़ाई तक 15 हजार की धनराशि अलग-अलग चरणों में दी गई।
सीएम ने गिनाईं महिला कल्याण योजनाएं
सीएम ने इस दौरान महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली कई योजनाओं का उल्लेख किया। कहा कि आज पीएम स्वामित्व योजना के माध्यम से हर गरीब को उसका अधिकार तो दिया ही जा रहा है, साथ ही अधिकांश मकानों के कब्जे महिलाओं के नाम पर ही दिए जा रहे हैं। पीएम द्वारा जनधन एकाउंट को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाने के सपने को बैकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी साकार करने का कार्य कर रही हैं। मातृ वंदना की योजना हो, मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से टीकाकरण के अभियान को एक नई गति देने का कार्य हो, घर-घर शौचालय के माध्यम से नारी गरिमा की रक्षा होे तो फिर माताओं को संपत्ति का अधिकार, इस तरह के अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार दिलाया है।