फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Nikay Chunav 2023 Atiq Asad law and order issues in civic elections voting percentage is also a big factor

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में अतीक-असद और कानून व्यवस्था बना मुद्दा, वोटिंग प्रतिशत भी बड़ा फैक्टर

Sat, 15 Apr 2023 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Apr 2023 12:13 PM IST
सार

असद एवं गुलाम के एनकाउंटर पर विपक्ष आक्रामक है। मुख्यमंत्री ने भी एसटीएफ की पीठ थपथपाकर मंशा स्पष्ट कर दी है। अब असद का एनकाउंटर मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण के लिहाज से पूरे प्रदेश में बड़ा मुद्दा बन गया है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Atiq Asad law and order issues in civic elections voting percentage is also a big factor
असद, अतीक और गुलाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के ठीक पहले अतीक के बेटे असद और गुलाम के एनकाउंटर से सियासी पारा चरम पहुंच गया है। असद का एनकाउंटर और कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा बनता दिख रहा है। एनकाउंटर पर सवाल उठाने के साथ सपा और बसपा प्रमुखों ने मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण की कवायद तेज कर दी है तो मुख्यमंत्री योगी ने भी एसटीएफ की पीठ थपथपा कर अगड़ी जाति बहुल वाले इस चुनाव में पार्टी की मंशा स्पष्ट कर दी है। प्रयागराज के चुनाव में जातीय समीकरण के साथ अतीक अहमद भी हमेशा एक बड़ा फैक्टर रहा है। 
विज्ञापन


अब असद का एनकाउंटर मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण के लिहाज से पूरे प्रदेश में बड़ा मुद्दा बन गया है। नगर निगम की बात करें तो यहां कुल 15 लाख से अधिक वोटर हैं। इनमें करीब 64 फीसदी अगड़ी जाति के मतदाता हैं। वहीं मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 20 फीसदी यानि, तीन लाख के करीब है। रेंडम सर्वे के अनुसार निगम क्षेत्र में 19.38 प्रतिशत यानि, करीब तीन लाख पिछड़ी जाति के मतदाता हैं। इनमें भी यादव और पटेल मतदाताओं की प्रभावी संख्या है।
विज्ञापन


सपा ने अजय श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाकर करीब ढाई लाख कायस्थ मतदाताओं को साधने की कोशिश की है तो पार्टी की नजर पिछड़ी जाति के अलावा मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण पर भी है। अखिलेश यादव ने असद के एनकाउंटर के बाद प्रतिक्रिया देने में देरी न करके स्थिति भी स्पष्ट कर दी। उनके बयान के बाद सपा के स्थानीय नेताओं भी इस एनकाउंटर को लेकर मुस्लिम मतदाताओं के बीच में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि मुस्लिम पहले से सपा के साथ हैं। इसके अलावा यहां भाजपा के खिलाफ सपा ही मुख्य लड़ाई में है। ऐसे में असद के एनकाउंटर के बाद सपा के पक्ष में उनका ध्रुवीकरण और तेज होगा।
 

एससी-एसटी मतदाताओं की संख्या करीब सवा दो लाख से अधिक

कुछ इसी तरह के समीकरण के साथ बसपा भी अतीक के सहारे मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण की कोशिश में है। 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति एवं जनजाति आबादी करीब 16 प्रतिशत है। यानि, कुल 15.37 लाख में से एससी-एसटी मतदाताओं की संख्या करीब सवा दो लाख से अधिक है। बसपा के नेता इन्हें अपना परंपरागत वोटर मानते हैं। ऐसे में उनकी नजर भी अपने पक्ष में मुस्लिम मतों के ध्रुवीकरण पर है तथा पार्टी प्रमुख मायावती ने भी असद के एनकाउंटर पर सवाल उठाकर ध्रुवीकरण की राजनीति को और धार दे दी।
 

बसपा को मुस्लिम चेहरे की ही तलाश

बसपा की ओर से पहले अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को उम्मीदवार भी घोषित कर दिया गया था। हालांकि, बसपा से शाइस्ता की दावेदारी अब खत्म हो गई लेकिन पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार पार्टी को मुस्लिम चेहरे की ही तलाश है। ध्रुवीकरण की इस तीखी लड़ाई के बीच भाजपा ने भी असद एवं गुलाम मोहम्मद के एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर हर वर्ग के मतदाताओं के बीच मजबूत दस्तक दी है। 

भाजपा नेताओं का तो यहां तक दावा है कि मुस्लिमों का एक वर्ग अतीक एवं उसके परिवार का सताया हुआ है। अब वे राहत महसूस कर रहे हैं तथा भाजपा के साथ हैं। इन दावों के बीच मुस्लिम बहुल शहर दक्षिणी से विधायक एवं मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथा शहर पश्चिमी के सिद्धार्थनाथ सिंह ने बयान देकर कानून व्यवस्था के मुद्दे को और धार देने की कोशिश की है।

अतीक को ढाई साल में 400 करोड़ की चोट

अतीक अहमद के खिलाफ 2020 से कार्रवाई शुरू की गई है और इन ढाई वर्ष में 400 करोड़ रुपये की आर्थिक चोट पहुंचाई जा चुकी है। इसमें एक दिन में 123 करोड़ रुपये की संपत्ति की कार्रवाई भी शामिल है। कार्रवाइयों का सिलसिला अब भी जारी है।
 

इन संपत्तियों पर हुई कार्रवाई

  • नवाब यूसुफ रोड स्थित अवैध व्यावसायिक निर्माण को ढहाया गया
  • हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के पास व्यावसायिक भवन पर बुलडोजर चला
  • लूकरगंज स्थित 14800 वर्गमीटर जमीन को अतीक से मुक्त कराया गया
  • अतीक के सहयोगी अब्बास के सिविल लाइंस स्थित मैक टॉवर पर कार्रवाई
  • झूंसी में 11 हजार वर्ग गज जमीन पर बने कोल्ड स्टोरेज को गिराया गया
  • अशरफ के साले जैद का कौशाम्बी के हटवा में दो मंजिला भवन ढहाया गया
  • अतीक के चकिया स्थित कार्यालय के अवैध भाग पर चला बुलडोजर
  • चकिया स्थित दो मंजिला भवन को ढहाया गया
  • कम्मो-जाबिर के कैंट स्थित मकान का ध्वस्तीकरण
  • शूटर तोता के कसारी-मसारी स्थित मकान पर कार्रवाई
  • करेली में 18 जमीनें कुर्क
  • शूटर आबिद के बमरौली स्थित मकान को ढहाया गया
  • धूमनगंज में माफिया के करीबी अकबर का मकान ढहाया गया
  • गुर्गे मुस्लिम एवं अकबर के बमरौली पुलिस चौकी स्थित फार्म हाउस पर कार्रवाई
  • धूमनगंज के उमरी में आशिक उर्फ मल्ली के मकान पर चला बुलडोजर
  • अतीक गैंग के सक्रिय सदस्य वदूद के मकान का स्वस्तीकरण
  • धूमनगंज के थाने के अंतर्गत अलग-अलग गांव में करीब 150 बीघा जमीन पर कार्रवाई

वोटिंग प्रतिशत भी बड़ा फैक्टर

चुनाव में मत प्रतिशत भी बड़ा फैक्टर बन गया है। खासतौर पर, अधिक तापमान की वजह से इस बार और कम वोटिंग की आशंका बन गई है। पिछले चुनाव में कुल 1074588 में से मात्र 325811 वोट पड़े थे। इसमें भी 131297 वोट पाकर अभिलाषा गुप्ता नंदी मेयर निर्वाचित हुईं थीं। यदि 30 फीसदी के करीब इस बार भी मतदान हुआ तो करीब पांच लाख वोट पड़ेंगे। ऐसे में मुस्लिम तथा किसी अन्य वर्ग के कंबिनेशन के ध्रुवीकरण के समीकरण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बुलडोजर के बाद मिट्टी में मिला देंगे की शोर

विधानसभा चुनाव में बुलडोजर का शोर खूब सुनाई दिया था। उस दौरान अतीक अहमद एवं करीबियों के खिलाफ बुलडोजर चला था। उसी तरह से निकाय चुनाव में मिट्टी में मिला देंगे प्रमुख नारा एवं मुद्दा बन गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed