{"_id":"66fa53739a12426e1102c1fe","slug":"up-news-congress-workers-clash-in-front-of-senior-leaders-ajay-rai-news-in-hindi-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने भिड़े कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे; देखते रहे प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने भिड़े कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूंसे; देखते रहे प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव
Mon, 30 Sep 2024 01:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:40 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं के सामने ही भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Up News Congress
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सहसों लाला बाजार में रविवार को आयोजित कांग्रेस की जनसभा में पार्टी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हाथापाई के बीच वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि अति उत्साह में कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पार्टी के भीतर कोई विवाद नहीं है। फूलपुर में उपचुनाव से पहले आयोजित संविधान सम्मान सममेलन में रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे थे।
इस दौरान उपचुनाव में टिकट के दावेदारों में भी जोर आजमाइश के लिए होड़ लगी थी। मामले में तमाम दावेदार समर्थकों के साथ पहुंचे थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और वरिष्ठ नेता मनीष मिश्र भी दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
दोनों दावेदारों के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान एक दावेदार के समर्थक का दूसरे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ओर से लात घूसे चलने लगे। मौके पर अफरातफरी मच गई।

कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और हंगामे को देखकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधान मंडल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मंच से नीचे उतर कर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब दोनों पक्ष शांत नहीं हुए तो वे कार्यकर्ताओं के बीच नीचे बैठ गईं। फिर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया।
इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कार्यकर्ताओं में काफी ज्यादा उत्साह था। इस कारण वे आमने-सामने आ गए। उनके बीच किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है। उन्हें समझा दिया गया है।
दूसरी ओर कांग्रेस की सभा में कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट को लेकर इलाके में दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। फूलपुर इलाके के बाजार व चौराहों पर लोग दिनभर चर्चा करते रहे। वहीं सोशल मीडिया पर भी मारपीट का वीडियो वायरल होता रहा।