फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP New rule of waiting tickets of trains became a headache passenger disappointed due to being rejected

UP: सिरदर्द बना ट्रेनों की वेटिंग टिकट का नया नियम, रिग्रेट होने से यात्री मायूस; तत्काल टिकट के लिए मारामारी

Mon, 23 Jun 2025 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Jun 2025 02:00 PM IST
सार

ट्रेनों की वेटिंग टिकट का नया नियम यात्रियों के लिए सिरदर्द बन गया है। संगमनगरी से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट नहीं मिल रही है। रिग्रेट होने से यात्री मायूस हैं। तत्काल टिकट के लिए मारामारी मची है।

विज्ञापन
UP New rule of waiting tickets of trains became a headache passenger disappointed due to being rejected
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ट्रेनों में सीमित संख्या में वेटिंग लिस्ट के टिकट जारी होने से अफरातफरी मच गई है। प्रयागराज एक्सप्रेस, चौरीचौरा एक्सप्रेस, रीवा, शिवगंगा समेत तमाम ट्रेनों में अब यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


इन सभी ट्रेनों में अगले कुछ दिन तकरीबन सभी श्रेणियों में रिग्रेट (नो रूम) हो गया है। यानी इन ट्रेनों में अब यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पाएंगे। नई व्यवस्था लागू होने से तत्काल टिकट के लिए मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


दरअसल रेलवे प्रशासन द्वारा पिछले दिनों ही सीमित संख्या में वेटिंग टिकट जारी किए जाने की व्यवस्था लागू की गई है। इस नए नियम के तहत अब स्लीपर, एसी थ्री, एसी टू, एसी फर्स्ट, एसी चेयरकार, चेयरकार, एग्जीक्यूटिव चेयर आदि श्रेणियों में कुल बर्थ/सीट में से केवल 25 फीसदी प्रतिशत ही वेटिंग टिकट जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के लिए अगर किसी ट्रेन के स्लीपर में 200 बर्थ है तो 25 फीसदी के हिसाब से वेटिंग लिस्ट 50 तक ही सीमित रहेगी। इसके आगे रेलवे का सिस्टम रिजर्वेशन को रिग्रेट कर देगा और टिकट बुक नहीं होगी।

रामबाग के संदीप गुप्ता ने बताया कि उन्हें एक जरूरी काम से गोरखपुर जाना है लेकिन जब वह रविवार को रिजर्वेशन करवाने को पहुंचे तो चौरीचौरा एक्सप्रेस की सभी श्रेणियों में अगले कुछ दिन रिजर्वेशन रिग्रेट ही दिखा रहा है।

इसी तरह लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव ने दिल्ली के लिए 24 जून की बुकिंग देखी तो कई ट्रेनों में उन्हें रिग्रेट ही दिखा। यही स्थिति मुंबई रूट की ट्रेनों की भी रही।

गोरखपुर के लिए प्रयागराज से रिग्रेट, फतेहपुर से 300 से ज्यादा बर्थ खाली
रेलवे का नया सिस्टम लागू होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चौरीचौरा एक्सप्रेस उदाहरण ले तो 24 जून को इस ट्रेन के थर्ड एसी और एसी टू में प्रयागराज से गोरखपुर के लिए रिजर्वेशन रिग्रेट हो गया है। 
 

वहीं, फतेहपुर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन में गोरखपुर के लिए एसी थ्री में 300 से ज्यादा तो एसी टू में भी पर्याप्त संख्या में रिक्त सीट दिख रही थी। इस वजह से तमाम यात्री अब फतेहपुर से गोरखपुर के लिए अपनी बुकिंग करवाकर उसमें बोर्डिंग प्रयागराज की करवा रहे हैं।

 

हर स्टेशन से अलग-अलग बर्थ का कोटा होता है। इसी वजह से चौरीचौरा में फतेहपुर से बर्थ उपलब्ध दिखाई दे रही होगी और प्रयागराज से रिग्रेट। सीमित संख्या में वेटिंग टिकट जारी किए जाने की रेलवे बोर्ड स्तर से लगातार समीक्षा हो रही है। अगर कहीं कोई समस्या है तो बोर्ड निश्चित ही उस समस्या का समाधान करेगा।’ - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed