UP : आज ही के दिन 136 वर्ष पहले हुई प्रयागराज में विधानमंडल की बैठक
जार्जटाउन में अधिवक्ता राकेश गुप्ता के घर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही छह अन्य घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनके कब्जे से 4.26 लाख नकद के अलावा गहने व अन्य कीमती सामान बरामद हुए हैं।
विस्तार
शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित प्रयागराज की पब्लिक लाइब्रेरी में आठ जनवरी 1887 को हुई प्रदेश विधानमंडल की पहली बैठक के इस रविवार को 136 वर्ष पूरे हो जाएंगे। उक्त दिवस की याद में रविवार आठ जनवरी को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित मेेहता प्रेक्षागृह में एक आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व तमाम विशिष्टजन शामिल होंगे।
प्रदेश के विधायी कार्य कलाप की दृष्टि से आठ जनवरी 1887 की तिथि का ऐतिहासिक महत्व रहा है। तब प्रदेश के प्रथम विधान मंडल की पहली बैठक का आयोजन प्रयागराज में ही हुआ था। उस समय राज्य का नाम नार्थ वेस्टर्न प्राविंसेज एंड अवध था, जबकि सदन का नाम नार्थ वेस्टर्न प्राविंसेज एंड अवध लेजिस्लेटिव कौंसिल था। हालांकि तब प्रदेश की राजधानी प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में थी।
पहली बैठक में कुल नौ सदस्य शामिल हुए थे, जिसमें पांच अंग्रेज और चार भारतीय थे। पांच अंग्रेज सदस्यों में जे डब्ल्यू क्विंटन, टी कानलन, जे वुडबर्न, एमए मैकांजी और जीई नॉक्स एवं भारतीय सदस्यों में अयोध्यानाथ पाठक, मौलवी सैयद अहमद खां, राजा प्रताप नारायण सिंह, राय बहादुर दुर्गा प्रसाद शामिल थे। उक्त बैठक की याद में वर्ष 2003 में आठ जनवरी को विधानसभा के अध्यक्ष रहे केशरीनाथ त्रिपाठी के प्रयासों से तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती सहित पूरा सदन जुटा था। यहां कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल विष्णु कांत शास्त्री ने किया था।
केशव मौर्य ने की थी हर वर्ष कार्यक्रम कराने की घोषणा
यूपी विधानमंडल की पहली बैठक की 131वीं वर्षगांठ के अवसर पर वर्ष 2018 में भी पब्लिक लाइब्रेरी में समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पांच स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया था। उन्होंने एलान किया था कि हर वर्ष यहां कार्यक्रम होगा। उनके इस एलान के बाद प्रयागराज गौरव अनुभूति आयोजन के बैनर तले उक्त दिवस को याद करने के लिए कार्यक्रम होता है। आयोजन समिति से जुड़े अवधेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार पब्लिक लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार का काम हो रहा है। इसी वजह से आयोजन स्थल मेडिकल कालेज किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा।