फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Keshav Prasad Maurya said in the Gyanvapi case, Satyam, Shivam, Sundaram

UP : ज्ञानवापी मामले में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सत्यम, शिवम, सुंदरम

Mon, 12 Sep 2022 09:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 09:40 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी लोग न्यायालय केे फैसले का सम्मान करें। सभी पक्ष शांति भी बनाए रखें। कहा, जो होगा विधि सम्मत होगा। कहीं भी विवाद उत्पन्न करने की कोशिश न की जाए।

विज्ञापन
UP: Keshav Prasad Maurya said in the Gyanvapi case, Satyam, Shivam, Sundaram
Prayagraj News : केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी मुद्दे पर वाराणसी जिला कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। प्रयागराज से लखनऊ रवाना होने के पूर्व उन्होंने ट्वीट किया ‘सत्यम शिवम  सुंदरम’। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोर्ट ने काशी विश्वनाथ मां शृंगार गौरी माता मंदिर मामले को सुनवाई योग्य माना है। 

विज्ञापन



डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी लोग न्यायालय केे फैसले का सम्मान करें। सभी पक्ष शांति भी बनाए रखें। कहा, जो होगा विधि सम्मत होगा। कहीं भी विवाद उत्पन्न करने की कोशिश न की जाए। डिप्टी सीएम के अनुसार, जिस विषय पर सुनवाई हो रही है, दोनों पक्ष उस पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। न्यायालय सभी पहलुओं को विस्तार से सुन और समझ रहा है।
विज्ञापन



आज जो निर्णय आया है, वह इस बात पर है कि मुकदमा सुनवाई योग्य है या नहीं। अब आगे इसके अन्य पहलुओं पर सुनवाई होगी। उधर, डिप्टी सीएम ने बाद में एक और ट्वीट किया। उस ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘करवट लेती मथुरा, काशी’। डिप्टी सीएम के इस ट्वीट के  भी तमाम मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं सुबह सर्किट हाउस में सुबह उन्होंने जनसुनवाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 


 

 

सांसद विनोद सोनकर के पिता को दी श्रद्धांजलि
माघ मेला स्थित कार्यालय में कुंभ से जुड़ी तैयारियों की बैठक के बाद डिप्टी सीएम रसूलाबाद घाट गए। वहां उन्होंने सांसद कौशाम्बी विनोद सोनकर के पिता अमरनाथ सोनकर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद वह भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र के सलोरी स्थित आवास पर पहुंचे। दो दिन पूर्व ही उनकी मां का निधन हो गया था। इस दौरान सांसद केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी, प्रवीण पटेल, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभव नाथ भारती, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, निर्मला पासवान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, राजेश केसरवानी, दिलीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed