फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Hopes of Rita Joshi being made governor got a setback

यूपी : रीता जोशी को राज्यपाल बनाए जाने की उम्मीदों को लगा झटका

Sun, 06 Mar 2022 06:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 06:22 AM IST
सार

डॉ.रीता बहुगुणा जोशी पहले ही घोषणा का चुकी हैं कि अब वह कोई चुनाव नहीं लडे़ंगी। इस घोषणा के बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है कि उन्हें राज्यपाल बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्र के अनुसार उन्होंने इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
UP: Hopes of Rita Joshi being made governor got a setback
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ.रीता बहुगुणा जोशी पहले ही घोषणा का चुकी हैं कि अब वह कोई चुनाव नहीं लडे़ंगी। इस घोषणा के बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है कि उन्हें राज्यपाल बनाया जा सकता है। पार्टी सूत्र के अनुसार उन्होंने इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अब मयंक के सपा में चले जाने से उनके प्रयासों को झटका लगने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन



बेटे ने ली सपा की सदस्यता, रीता ने कहा-मैं भाजपा में ही

इलाहाबाद से भाजपा सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी शनिवार को साइकिल पर सवार हो गए। उन्होंने आजमगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा की सदस्यता ली। वहीं डॉ.रीता ने स्पष्ट किया है कि वह भाजपा में ही हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व पर आस्था एवं पूर्ण विश्वास है। आखिरी चरण के मतदान से दो दिन पहले मयंक के सपा में शामिल होने से भाजपा को झटका लगने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

लखनऊ कैंट से टिकट मांग रहे थे मयंक

मयंक लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से भाजपा से टिकट मांग रहे थे। डॉ.रीता जोशी ने मयंक को टिकट दिए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा था। रीता आगे अब कोई चुनाव नहीं लड़ने का घोषणा पहले ही कर चुकी हैं। बेटे को टिकट दिए जाने के लिए उन्होंने सांसदी से इस्तीफा देने का भी प्रस्ताव रखा था। ताकि, एक ही परिवार के दो लोगों को टिकट नहीं दिए जाने की भाजपा की नीति बेटे की राह में बाधा न बनने पाए।



इसके बावजूद पार्टी ने मयंक को टिकट नहीं दिया। इसके बाद से ही मयंक की नाराजगी की बात कही जा रही थी। डॉ.रीता जोशी इसका लगातार विरोध करती रहीं लेकिन कुछ दिनाें पहले अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद मयंक के सपा में जाने की अटकलें और तेज हो गईं। अब शनिवार को सपा में शामिल होकर मयंक ने सभी अटकलाें एवं चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। पूरे चुनाव के दौरान चर्चा रही कि ब्राह्मण मतदाताओं का एक वर्ग भाजपा से नाराज है।

फिलहाल त्रिपुरा में हैं रीता


ऐसे में आखिरी चरण के मतदान से दो दिन पहले मयंक के सपा में जाने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वहीं डॉ.रीता जोशी का कहना है कि वह अब भी भाजपा में हैं। रीता के प्रतिनिधि अभिषेक शुक्ला ने बताया कि इस समय वह त्रिपुरा में हैं। वहां रीता को मयंक के सपा में शामिल होने की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने स्पष्टीकरण जारी कर भाजपा एवं नेतृत्व के प्रति पूरी आस्था जताई। इसके अतिरिक्त उन्होंने किसी तरह की टिप्पणी से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed