फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP elections: BJP will win more than 300 seats in UP- Arun Singh

यूपी चुनाव : यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतगी भाजपा- अरुण सिंह

Sun, 20 Feb 2022 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Feb 2022 08:23 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि बीते पांच वर्ष में किए गए तमाम कार्य की वजह से इस बार भी भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है।

विज्ञापन
UP elections: BJP will win more than 300 seats in UP- Arun Singh
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने रविवार को कहा कि प्रदेश में जब अखिलेश यादव की सरकार थी तब राज्य दंगायुक्त था, लेकिन योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश दंगामुक्त हो गया। यूपी से गुंडे भाग चुके हैं या फिर जेल में बंद है।

विज्ञापन




बीते पांच वर्ष में किए गए तमाम कार्य की वजह से इस बार भी भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। अरुण सिंह ने यह बातें रविवार को सिविल लाइंस स्थित वात्सल्य सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन




राज्यसभा सदस्य ने कहा कि हमने जो कहा वह करके दिखाया है। प्रदेश में बीते पांच वर्ष के दौरान माफियाराज का अंत हुआ। भू माफियाओं की दो हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस दौरान अरुण सिंह ने कोविड काल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का विवरण भी दिया। कहा कि 15 करोड़ लोगों को बीते दो वर्ष से मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश में ढाई करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी गई। सूबे के 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। इस दौरान अरुण सिंह ने करछना विधानसभा के मुंगारी, करछना, धरवारी एवं कोरांव विधानसभा के लालतारा में सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक सिंह, सुबोध सिंह, डा. कीर्तिका अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभवनाथ भारती, दिलीप चतुर्वेदी, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed