फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Election 2022 Aam aadmi party declared candidates for three seats, Harishchandra Mishra got ticket from Pratappur

प्रयागराज : आप ने तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, प्रतापपुर से हरिश्चंद्र मिश्र को मिला टिकट

Fri, 04 Feb 2022 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 06:48 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को 19 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस सूची को आप प्रभारी संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने जारी की। पार्टी ने प्रयागराज जिले की प्रतापपुर विधानसभा सीट से पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हरिशचंद्र मिश्र को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
UP Election 2022 Aam aadmi party declared candidates for three seats, Harishchandra Mishra got ticket from Pratappur
Prayagraj News : हरिश्चंद्र मिश्र, प्रत्याशी आम आदमी पार्टी, प्रतापपुर। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने बृहस्पतिवार को जिले की तीन विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह की ओर से जारी सूची में प्रदेश की 19 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। प्रयागराज की फाफामऊ विधानसभा सीट से संजय प्रकाश शुक्ला, प्रतापपुर सीट से हरिश्चंद्र मिश्रा और सोरांव विधानसभा सीट से लल्लन पासी को टिकट मिला है। 

विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को 19 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इस सूची को आप प्रभारी संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने जारी की। पार्टी ने प्रयागराज जिले की प्रतापपुर विधानसभा सीट से पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हरिशचंद्र मिश्र को उम्मीदवार बनाया है। हाल ही में हरिशचंद्र मिश्र ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है।
विज्ञापन


बता दे कि हरिशचंद्र मिश्र प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लोड़ीडीह, उग्रसेनपुर के निवासी हैं। हरिशचंद्र मिश्र ने प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही प्राप्त की. वही उच्च शिक्षा उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। शैक्षिक काल के दौरान से ही वो समाजिक कार्यो में उनकी खासी रुचि रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआईएमआईएम ने तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) ने बृहस्पतिवार को तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की ओर से प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिसमें प्रयागराज की शहर उत्तरी विधानसभा सीट से मोहम्मद अली, प्रतापपुर विधानसभा सीट से सैयद मोहम्मद मुंतजर और सोरांव विधानसभा सीट से सीताराम सरोज को मैदान में उतारा गया है। पार्टी के मंडल प्रवक्ता अफसर महमूद ने बताया कि घोषित प्रत्याशी जल्द ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed