{"_id":"63595803d00a646f97555d64","slug":"up-deputy-cm-keshav-said-the-government-has-banned-the-increase-in-tax-and-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डिप्टी सीएम केशव बोले- निकाय चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा, शासन ने जल कर और गृहकर वृद्धि पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डिप्टी सीएम केशव बोले- निकाय चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा, शासन ने जल कर और गृहकर वृद्धि पर लगाई रोक
Wed, 26 Oct 2022 09:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:23 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की विजय यात्रा 2014 से जारी है, जो आगे भी जारी रहेगी। शासन ने जलकर एवं गृह कर वृद्धि पर रोक लगा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर निकाय के चुनाव में टिकट किसी को भी मिले, लेकिन हमें हर वार्ड में कमल खिले, इस लक्ष्य को लेकर हमें काम करना होगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश शासन ने जलकर एवं गृहकर वृद्धि पर रोक लगा दी है। इससे आम जनता को राहत मिलेगी। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में केशव ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। अब नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा भारी बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा की विजय यात्रा 2014 से जारी है, जो आगे भी जारी रहेगी। शासन ने जलकर एवं गृह कर वृद्धि पर रोक लगा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर निकाय के चुनाव में टिकट किसी को भी मिले, लेकिन हमें हर वार्ड में कमल खिले, इस लक्ष्य को लेकर हमें काम करना होगा। इस अवसर पर भाजपा पार्षद किरण जायसवाल, पूर्व डिप्टी मेयर मुरारी लाल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गिरि बाबा आदि ने हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी में रोक लगाए जाने पर डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त किया। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी मुट्ठीगंज स्थित अशोक स्तंभ का सौंदर्यीकरण कराए जाने को लेकर आभार जताया।
विज्ञापन
महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि तमाम वार्ड के नक्शे के अनुरूप वोटर लिस्ट अभी नहीं बनी है। इसलिए उसे नक्शे के अनुरूप बनाया जाए। डिप्टी सीएम इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय के भी घर गए। वहां शिक्षक निर्वाचन एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले के तीनों भाजपा अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विभव नाथ भारती, अश्विनी दुबे, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, विभूति नारायण आदि की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन