फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP board will release final list of exam centers by 27 February

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 27 फरवरी तक जारी करेगा

Thu, 25 Feb 2021 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Feb 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
UP board will release final list of exam centers by 27 February
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए केंद्रों की अंतिम सूची 27 फरवरी तक जारी की जाएगी। यूपी बोर्ड के सभापति एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा को शासन की ओर से भेजे पत्र में कहा गया है कि 22 फरवरी के आपके पत्र पर विचार के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने की समय सीमा 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


शासन की ओर से विशेष सचिव जयशंकर दुबे की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जनपदीय समिति के अनुमोदन के बाद बोर्ड की केंद्र निर्धारण समिति की ओर से ई-मेल पर 18 फरवरी तक मिली आपत्तियों के परीक्षण में लगने से केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने की समय सीमा 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। पहले केंद्रों की अंतिम सूची 22 फरवरी को जारी होने वाली थी। बोर्ड को मिली 300 से अधिक आपत्तियों  के निस्तारण के बाद केंद्रों की सूची शुक्रवार, शनिवार को जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed