फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board will create history today by giving results in the third week of April

Prayagraj News: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में नतीजे देकर यूपी बोर्ड आज रचेगा इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
UP Board will create history today by giving results in the third week of April
परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड एक बार फिर अपना ही रिकाॅर्ड तोड़ने जा रहा है। पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया गया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम आएगा। शनिवार की दोपहर दो बजे परिणाम इसकी घोषणा होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर इसे देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों से परिणाम जारी करने में यूपी बोर्ड लगातार रिकाॅर्ड बना रहा है। सत्र 2022- 23 का परिणाम 25 अप्रैल को आया था। वह परिणाम भी अपने- आप में रिकाॅर्ड ही था। लेकिन उस रिकाॅर्ड को भी तोड़ने के लिए बोर्ड ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। परीक्षा कराने से लेकर काॅपियों के मूल्यांकन में पहले ही रिकार्ड बनाया गया। परीक्षा और मूल्यांकन का काम 12-12 दिन में पूरा करा लिया गया था। निर्धारित अवधि में यह प्रक्रिया कराने के लिए बोर्ड को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक केंद्र की निगरानी क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जा रही थी। किसी स्तर पर लापरवाही मिलने पर वहां तत्काल सुधार किया गया। इसलिए इस बार की परीक्षा बेदाग रही। ऐसे ही मूल्यांकन की निगरानी के लिए कई अफसरों को लगाया गया था। कंट्रोल रूम से उसकी भी निगरानी की गई। लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही भी की गई थी। इतने कम समय में मूल्यांकन करना चुनौतीपूर्ण था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में कब-कब जारी हुआ परिणाम
सत्र 2022-23 का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया था। उससे पहले 2022 में 18 जून, 2021 में 31 जुलाई, 2020 में 27 जून, 2019 में 27 अप्रैल और 2018 में 29 अप्रैल को परिणाम आया था।



बिहार के बाद यूपी का परिणाम

देशभर में सबसे पहले बिहार बोर्ड का परिणाम 23 और 31 मार्च को आया था। उसके बाद अब यूपी बोर्ड का परिणाम अब शनिवार को आ रहा है। अन्य प्रदेशों के बोर्ड का परिणाम अगले कुछ दिनों में जारी होगा। सीबीएसई का परिणाम मई के पहले हफ्ते में आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed