{"_id":"619e758af8d1ce61b515adb0","slug":"up-board-to-upload-the-result-of-half-yearly-examinations-by-december-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: तीन दिसंबर तक अपलोड करना है अर्द्धवार्षिक परिक्षाओं का परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: तीन दिसंबर तक अपलोड करना है अर्द्धवार्षिक परिक्षाओं का परिणाम
Wed, 24 Nov 2021 10:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Nov 2021 10:55 PM IST
सार
यूपी बोर्ड ने 14 अगस्त को एकेडमिक कैलेंडर जारी किया था। इसके मुताबिक नौवीं, दसवीं की लिखित अर्द्धवार्षिक परीक्षा और 11 और 12 वीं की लिखित और प्रयोगात्मक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नवंबर के तृतीय सप्ताह में निर्धारित थीं।
विज्ञापन
UP Board Exam 2021-22
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
यूपी बोर्ड के नौवीं, दसवीं, 11 वीं और 12 वीं के संस्थागत विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परिक्षाओं के परिणाम हर हाल में तीन दिसबंर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएं। इस बाबत उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। यदि किसी विद्यालय की ओर से परिणाम वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए जाते हैं तो इसके लिए सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने 14 अगस्त को एकेडमिक कैलेंडर जारी किया था। इसके मुताबिक नौवीं, दसवीं की लिखित अर्द्धवार्षिक परीक्षा और 11 और 12 वीं की लिखित और प्रयोगात्मक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा नवंबर के तृतीय सप्ताह में निर्धारित थीं। कैलेंडर के मुताबिक अब तक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन हो चुका होगा। ऐसे में नौवीं और दसवीं के संस्थागत विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक की लिखित परीक्षा के प्राप्तांक और 11 व 12 वीं की अर्द्धवार्षिक के लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं। यह काम हर हाल में तीन दिसंबर तक पूरा करना है।
विज्ञापन