फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Strong security arrangements, preparations to conduct cheating-free examination with the help of tec

UP Board : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तकनीक के सहारे नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी

Wed, 21 Feb 2024 12:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 12:10 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि 8,265 केंद्रों में 566 राजकीय विद्यालय, 3,479 सहायता प्राप्त और 4,220 वित्तवहीन विद्यालय शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल दो लाख 99 हजार 121 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
UP Board: Strong security arrangements, preparations to conduct cheating-free examination with the help of tec
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों से लेकर कक्ष निरीक्षकों और उत्तर पुस्तिकाओं तक में इस बार तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के लिए सूबे में 8,265 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन





विज्ञापन





माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि 8,265 केंद्रों में 566 राजकीय विद्यालय, 3,479 सहायता प्राप्त और 4,220 वित्तवहीन विद्यालय शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल दो लाख 99 हजार 121 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए कुल 1,297 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 430 जोनल मजिस्ट्रेट, 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक और 416 सचल दल का गठन किया गया है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक केंद्र व्यवस्थाक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर


सोशल मीडिया और व्हाट्सएप या किसी अन्य माध्यम से पर किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पहले यदि उस विषय का प्रश्न पत्र या उसका कोई भाग या उसके हल को सार्वजनिक करने का प्रयास किया जाता है तो ऐसा करने वाले के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और यह अपराध गैर जमानती होगा। परीक्षाओं में नकल या किसी भी गड़बड़ी की शिकायत टोल फ्री नंबरों 18001805310 और 18001805312 पर की जा सकती है।

परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम पर रखी जाएगी 24 घंटे नजर

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए केंद्रों के एक लाख 35 हजार परीक्षा कक्षों और परिसर में लगभग तीन लाख वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक जिले, पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों और माध्यमिक शिक्षा परिषद के मुख्यालय में कमांड और कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं, जहां से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। साथ ही कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र में क्यूआर कोड लगाया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं में भी अदला-बदली रोकने के लिए क्यूआर कोड लगाया गया है। साथ ही पहली बार उत्तर पुस्तिका के सभी पृष्ठों पर क्रमांक संख्या अंकित की गई है।

16 जिले अतिसंवेदनशील

मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशाम्बी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा

 

एक नजर में यूपी बोर्ड परीक्षा

हाईस्कूल इंटरमीडिएट

बालक- 15,71,184 14,28,323

बालिका- 13,76,127 11,49,674

कुल- 29,47,311 25,77,997

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed