{"_id":"6a86e97990aca8f8b6044883","slug":"up-board-revises-schedule-for-exam-center-allocation-online-process-to-begin-on-october-24-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : बोर्ड ने केंद्रों के निर्धारण की समय सारिणी बदली, ऑनलाइन प्रक्रिया 24 अक्तूबर से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : बोर्ड ने केंद्रों के निर्धारण की समय सारिणी बदली, ऑनलाइन प्रक्रिया 24 अक्तूबर से होगी शुरू
Thu, 20 Aug 2026 05:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:18 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय सारिणी में संशोधन किया है। यह ऑनलाइन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होकर 29 अक्तूबर तक पूरी होगी। शासन सॉफ्टवेयर के माध्यम से केंद्रों को निर्धारित करेगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की समय सारिणी में संशोधन किया है। यह ऑनलाइन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होकर 29 अक्तूबर तक पूरी होगी। शासन सॉफ्टवेयर के माध्यम से केंद्रों को निर्धारित करेगा।
विज्ञापन
सचिव भगवती सिंह ने संशोधित समय सारिणी की जानकारी दी। विद्यालयों को अपनी अवस्थापना संबंधी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर 24 अगस्त तक अपलोड करनी होंगी। पहले इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई थी। अपलोड की गई सूचनाओं का भौतिक सत्यापन 3 सितंबर तक किया जाएगा। यह सत्यापन जिलाधिकारी द्वारा गठित तहसील स्तरीय समिति करेगी। जिलाधिकारी की आख्या 12 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। पहले यह तिथि 10 अगस्त थी।
विज्ञापन
आपत्तियां और अंतिम सूची
परिषद की वेबसाइट पर जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अवलोकन के लिए सूची 21 सितंबर तक अपलोड होगी। पहले यह तिथि 17 अगस्त थी। यदि किसी संस्था के प्रधानाचार्य या प्रबंधक को आपत्ति है, तो वे 22 अक्तूबर तक ऑनलाइन पोर्टल पर प्रस्तुत कर सकते हैं। परिषदीय समिति आपत्तियों का परीक्षण कर निराकरण करेगी। अंतिम सूची 29 अक्तूबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन