फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result: Two students topped in high school and four in intermediate in Prayagraj.

UP Board Result : हाईस्कूल में दो व इंटरमीडिएट में चार विद्यार्थियों ने प्रयागराज में किया टॉप

Thu, 23 Apr 2026 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2026 08:57 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के परिणाम में बृहस्पतिवार को कोरांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो के विद्यार्थियों ने जनपद में टॉप कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। छह टॉपर में एक को छोड़कर सभी ने डॉक्टर बनने का सपना संजोया है।

विज्ञापन
UP Board Result: Two students topped in high school and four in intermediate in Prayagraj.
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद खुशी मनाते ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड के परिणाम में बृहस्पतिवार को कोरांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो के विद्यार्थियों ने जनपद में टॉप कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। छह टॉपर में एक को छोड़कर सभी ने डॉक्टर बनने का सपना संजोया है। वहीं एक टॉपर ने कहा कि वह प्रोफेसर बनना चाहते हैं।

विज्ञापन

10वीं की परीक्षा में कोरांव के बरनपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र प्रसाद सिंह की बेटी भारती सिंह ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त कर कोरांव का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन

दर्शनी गांव निवासी बाल्मीकि यादव की बेटी आंचल यादव ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में नौवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं 12वीं की परीक्षा में संसारपुर गांव निवासी रूद्र प्रताप सिंह की बेटी श्रद्धा सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंकों से जनपद मंे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पसना गांव निवासी स्वर्गीय नरेन्द्र कुमार सिंह की बेटी रिया सिंह ने 93.60 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पंचवह गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह ने 92.20 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में छठा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या गांव निवासी मुकुन्द लाल मिश्र की पुत्री शिवानी ने 91.60 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में सातवां स्थान प्राप्त किया है। उपरोक्त सभी विद्यार्थी कोरांव के सरदार पटेल इण्टर कालेज सिकरों के विद्यार्थी है। विद्यार्थियों के इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार सिह ने सभी को विद्यालय में बुलाकर उनको मिठाइ खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की इस सफलता से आज पूरा कोरांव गौरवान्वित है। इस मौके पर शिक्षक गुलाब शंकर मिश्र, अभयराज सिंह एवं टॉपर्स के अभिवावक मौजूद रहे।

टॉपर्स की जुबानी-

1- जनपद में दूसरा स्थान लाने वाली कक्षा 10वीं में सरदार पटेल इण्टर कॉलेज की छात्रा भारती सिंह कोरांव के बरनपुर निवासी किसान ज्ञानेन्द्र प्रसाद सिंह की बेटी हैं। इनकी माता शांति सिंह गृहणी है। उन्होंने बताया कि 7 से 8 घंटे पढ़ाई के अलावा घर के काम में माता-पिता की सहायता भी करती है। उन्होंने विज्ञान को पसंदीदा विषय बताते हुए भविष्य में डॉक्टर बनने की बात कही। भारती सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।

2- जनपद में 9वां स्थान लाने वाली कक्षा 10वीं की सरदार पटेल इण्टर कॉलेज कोरांव की छात्रा आंचल यादव कोरांव के दर्शनी गांव निवासी किसान बाल्मीक यादव की पुत्री हैं। आंचल की माता अनीता यादव आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। आंचल यादव 6 से 7 घंटे पढ़ाई के अलावा परीक्षा के दिनों में 9 से 10 घंटे पढ़ाई को दिया है। उन्होंने अपनी सफलता पर ईश्वर व माता पिता को श्रेय देते हुए भविष्य में डॉक्टर बनने की बात कही।

3. 12वीं की परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान लाने वाली सरदार पटेल इण्टर कॉलेज कोरांव की छात्रा श्रद्धा सिंह कोरांव के संसारपुर गांव निवासी किसान रूद्र प्रताप सिंह की बेटी है। इनकी माता उर्मिला देवी गृहिणी है। श्रद्धा सिंह ने कहा कि उन्होंने गुरूजनों के मार्गदर्शन और प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की मेहनत से यह सफलता प्राप्त की है। श्रद्धा सिंह भविष्य में शिक्षक बनना चाहती हैं।

4. 12वंी की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान लाने वाली रिया सिंह कोरांव के सरदार पटेल इण्टर कॉलेज की छात्रा पसना गांव निवासी स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह की पुत्री है। रिया की माता निर्मला देवी गृहणी है। रिया 6 से 8 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई के साथ गृहस्थी के कामकाज में मां का सहयोग करती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता और शिक्षकों को देते हुए डॉक्टर बनने की बात कही।

5. 12वीं की परीक्षा में जनपद में छठा स्थान लाने वाले सिद्धार्थ सिंह कोरांव के सरदार पटेल इण्टर कॉलेज के छात्र पंचवह गांव निवासी संजय सिंह शिक्षक के पुत्र हैं। सिद्धार्थ की माता गृहणी हैं। सिद्धार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को देते हुए भविष्य में डॉक्टर बनने की बात कही है।

6. 12वीं की सरदार पटेल इण्टर कॉलेज की छात्रा अयोध्या गांव निवासी मुकुन्द लाल मिश्र की बेटी शिवानी ने जनपद में 7वां स्थान लाकर कोरांव का मान बढ़ाया है। शिवानी के पिता कुलपुरोहित है एवं माता मनोज देवी गृहिणी हैं। शिवानी ने संस्कृत को अपना पसंदीदा विषय बताते हुए कहा कि वह भविष्य में प्रोफेसर बनना चाहती है। शिवानी ने 7 से 8 घंटे पढ़ाई के साथ अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed