फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP board result: no one in top 50 from praygraj

प्रदेश में टॉप 50 में जगह नहीं मिली प्रयागराज को

Sun, 28 Apr 2019 01:48 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
UP board result: no one in top 50 from praygraj
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की ओर से घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परिणाम में प्रयागराज जिले को टॉप 50 में भी जगह नहीं मिली। यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूची में प्रयागराज जिले को 2019 की बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में 61 तो हाईस्कूल की परीक्षा 62 वां स्थान मिला। जबकि 2018 की परीक्षा में इंटर में 73 और हाईस्कूल में 55 वां स्थान मिला था।

विज्ञापन


हाईस्कूल में जिले का पास प्रतिशत 75.37 फीसदी और इंटरमीडिएट में पास प्रतिशत 62.10 फीसदी रहा। 2019 की बोर्ड परीक्षा में जहां जिले के दो मेधावियों हाईस्कूल में अक्षय कुमार 10 वीं रैंक एवं इंटरमीडिएट में आकांक्षा शुक्ला को तीसरी रैंक मिली है। यह 2018 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की अपेक्षा कम रहा। 2018 में हाईस्कूल में जिले की छात्रा अंजलि वर्मा को प्रदेश में पहली रैंक, सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो के प्रांजल सिंह और अंकिता सिंह ने प्रदेश की सूची में जगह बनाई थी जबकि इंटरमीडिएट में एसबीएमआईसी नैनी के अजय कुमार को प्रदेश में स्थान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed