फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Result may be released in the third week of April, evaluation to be completed by March 31

यूपी बोर्ड: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी हो सकता है रिजल्ट, 31 मार्च तक पूरा किया जाना है मूल्यांकन

Sun, 17 Mar 2024 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 06:52 PM IST
सार

सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल की 1.76 करोड़ और इंटरमीडिएट की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इसके लिए प्रदेश भर में कुल 260 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए 94,802 और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांचने के लिए 52,295 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
UP Board: Result may be released in the third week of April, evaluation to be completed by March 31
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच 12 कार्यदिवसों में पूरी करा ली थीं। परीक्षा के बाद एक सप्ताह के भीतर ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू हो गया है। इसके लिए बोर्ड ने 16 से 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया है। इस बीच रिजल्ट घोषित होने की तिथि को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। अंदरखाने चल रही तैयारियों के मुताबिक अनुमान है कि बोर्ड अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह की शुरुआत में परिणाम जारी कर सकता है।

विज्ञापन

सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल की 1.76 करोड़ और इंटरमीडिएट की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इसके लिए प्रदेश भर में कुल 260 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की कॉपियां जांचने के लिए 94,802 और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांचने के लिए 52,295 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में इस साल कुल 55,25,308 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें प्रदेश भर में कुल 8,265 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 29,47,311 और इंटरमीडिएट के 25,77,997 परीक्षार्थी शामिल थे। परीक्षा के दौरान तीन लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन के दूसरे दिन जांची गईं 28.43 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओंं के मूल्यांकन के दूसरे दिन प्रदेश भर में 28,43,973 कॉपियां जांची गईं। दो दिनों मेंं अब तक कुल 37,98,967 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed