फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result: High school topper Aastha Singh dreams of becoming an IAS, has secured fifth position in UP

यूपी बोर्ड रिजल्ट : हाईस्कूल की टॉपर आस्था सिंह का आईएएस बनने का है सपना, यूपी में हासिल किया है सातवां स्थान

Sat, 20 Apr 2024 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 03:57 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के इंटर के टॉपरों की टॉपटेन लिस्ट में सातवां स्थान हासिल करने वाली नैनी की रहने वाली आस्था प्रशासनिक सेवा के माध्यम से सेवा करना चाहती हैं। उनको जब टॉप करने की खबर मिली तो वह घर पर नहीं थीं। वर परिवार के साथ मौसी के यहां आयोजित शादी समारोह में गई थीं। 

विज्ञापन
UP Board Result: High school topper Aastha Singh dreams of becoming an IAS, has secured fifth position in UP
आस्था सिंह, यूपी बोर्ड इंटर में सातवां स्थान पाने वाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर प्रयागराज का नाम रोशन करने वाली आस्था सिंह का सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करने का है। वह जिले में दूसरे नंबर पर हैं और प्रदेश के टॉपरों की टॉपटेन की लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। नैनी के श्रमिक बस्ती की रहने वाली आस्था के पिता एक प्राइवेट इंटरमीडिएट कॉलेज में लिपिक हैं। 

विज्ञापन


आस्था सिंह का प्रयागराज में दूसरा स्थान है। यह आईएएस बनना चाहती हैं। इसके पिता केशव सिंह एक इंटर कॉलेज में प्राइवेट जॉब करते हैं। माता शकुंतला देवी ग्रहणी है। आस्था दो बहनों में दूसरे नंबर की हैं। आस्था ने हाई स्कूल में भी जिले में पहला और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया था।

विज्ञापन

UP Board Result: High school topper Aastha Singh dreams of becoming an IAS, has secured fifth position in UP
यूपी बोर्ड में टॉप करने वाली आस्था सिंह का मुंह मीठा करातीं उनकी मां। - फोटो : अमर उजाला

वह दिन में छह से आठ घंटे पढ़ाई करती हैं। नैनी स्थित श्रमिक बस्ती में परिवार के साथ रहती हैं। इस समय अपने मौसी ज्ञानेंद्र सिंह के यहां कौशाम्बी के महुआरी गांव में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ गई हैं। वह नैनी के श्रीमती डी सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed