UP Board Result 2024 : हाईस्कूल और इंटर के टॉपरों की लिस्ट यहां देखें, प्राची और शुभम अव्वल
पिछले साल की तुलना में इस बार हाईस्कूल के रिजल्ट में 0.23 फीसदी की गिरावट आई, जबकि इंटरमीडिएट के रिजल्ट में 7.08 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं, हाईस्कूल की टॉप थ्री मेरिट में शामिल छह में से पांच और इंटर की टॉप थ्री मेरिट में 12 में से आठ छात्राएं हैं। कुल परिणाम में भी बेटियों का दबदबा रहा।
विस्तार
सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सीतापुर की प्राची निगम ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इसी स्कूल के शुभम वर्मा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। दोनों ने क्रमश: 98.50 एवं 97.80 फीसदी अंक प्राप्त किए। खास यह कि दोनों ही परीक्षाओं में टॉप थ्री की सूची में 18 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें से 13 छात्राएं हैं। हाईस्कूल का परिणाम 89.55 और इंटर का 82.60 फीसदी रहा। इस बार फिर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में बेटियों ने परचम लहराया है।
पिछले साल की तुलना में इस बार हाईस्कूल के रिजल्ट में 0.23 फीसदी की गिरावट आई, जबकि इंटरमीडिएट के रिजल्ट में 7.08 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं, हाईस्कूल की टॉप थ्री मेरिट में शामिल छह में से पांच और इंटर की टॉप थ्री मेरिट में 12 में से आठ छात्राएं हैं। कुल परिणाम में भी बेटियों का दबदबा रहा। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.05 एवं बालिकाओं का 93.40 और इंटर में बालकों का 77.78 एवं बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.42 रहा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बनाए तीन नए कीर्तिमान
वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने अपने 101 वर्षों के इतिहास में तीन नए कीर्तिमान स्थापित किए। इस वर्ष यूपी बोर्ड ने पहली बार रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में परीक्षा पूरी कराई, रिकॉर्ड 12 कार्य दिवसों में ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कराया और परीक्षा का परिणाम भी सबसे पहले 20 अप्रैल (19 दिनों में) को घोषित किया।
प्रदेश की टॉप-10 मेरिट में 567 मेधावीइस बार मेरिट में जगह बनाने के लिए परीक्षार्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा हुई है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की प्रदेश स्तरीय टॉप-10 मेरिट में 567 मेधावी शामिल हैं। इनमें हाईस्कूल के 159 और इंटरमीडिएट के 408 मेधावी हैं।
टॉप थ्री में शामिल मेधावी
हाईस्कूल रैंक-परीक्षार्थी-प्राप्तांक-विद्यालय
1. प्राची निगम - 591/600 - सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सीतापुर
2. दीपिका सोनकर - 590/600 - एसएसआईसी मुस्तफापुर हुसैनगंज, फतेहपुर
3. नव्या सिंह - 588/600 - सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सीतापुर
3. स्वाति सिंह - 588/600 - बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर बिलौली बाजार पहाला, सीतापुर
3. दीपांशी सिंह सेंगर - 588/600 - सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज बघौरा ओरई जालौन
3. अर्पित तिवारी - 588/600 - रामा इंटर कॉलेज सराय दलपति सांगीपुर, प्रतापगढ़
इंटरमीडिएट
1. शुभम वर्मा - 489/500 - सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सीतापुर
2. विशु चौधरी - 488/500 - श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज बरौत, बागपत
2. काजल सिंह - 488/500 - आरएसडीएम इंटर कॉलेज सलेमपुर गोसाईं, अमरोहा
2. राज वर्मा - 488/500 - सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सीतापुर
2. कशिश मौर्या - 488/500 - प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सीतापुर
2. चार्ली गुप्ता - 488/500 - एसपीआर इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर
2. सुजाता पांडेय - 488/500 - एआरडी इंटर कॉलेज बभानी, देवरिया
3. शीतल वर्मा - 487/500 - सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सीतापुर
3. कशिश यादव - 487/500 - न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मोरईबाग डलमऊ, रायबरेली
3. आदित्य कुमार यादव - 487/500 - शिवाजी इंटर कॉलेज 782 अर्रा कानपुर नगर
3. आंक्षा विश्वकर्मा - 487/500 - एसएसआईसी मुस्तफापुर हुसैनगंज, फतेहपुर
3. पलक सिंह - 487/500 - एसपीआर इंटर कॉलेज बांसी, सिद्धार्थनगर
इस बार पेपरों की सुरक्षा के लिए चार लेयर में टैंपर एविडेंट लिफाफों में प्रश्नपत्रों की पैकेजिंग कराई गई। 2.90 लाख वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। ऐसे ही तमाम एहतियाती कदम उठाए गए और शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराई जा सकी। - डॉ. महेंद्र देव, शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) एवं सभापति
इस बार यूपी बोर्ड ने कई नए कीर्तिमान बनाए हैं। साथ ही बीते 30 वर्षों की परीक्षाओं में वर्ष 2023 के बाद यह लगातार दूसरा अवसर है कि इस बार कहीं भी पुनर्परीक्षा नहीं करानी पड़ी। - दिब्यकांत शुक्ल, सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद
रिजल्ट एक नजर में
हाईस्कूल -
0 कुल पंजीकृत - 2947335
0 परीक्षा में शामिल - 2749364
0 उत्तीर्ण - 2462026
0 उत्तीर्ण प्रतिशत - 89.55
0 2023 की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में 169119 कमी हुई है
0 2023 के सापेक्ष में उत्तीर्ण प्रतिशत में 0.23 की कमी
0 कुल 1439243 बालकों में से 1238422 उत्तीर्ण
0 बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.05
0 कुल 1310121 में से 1223604 बालिकाएं उत्तीर्ण
0 बालिकाओं का रिजल्ट 93.40 फीसदी
0 परीक्षाएं 22 फरवरी से 09 मार्च के बीच कुल 8265 केंद्रों पर हुई।
0 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से 30 मार्च के बीच 259 केंद्रों पर हुई।
0 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 94802 शिक्षकों ने किया
इंटरमीडिएट
0 कुल पंजीकृत - 2578007
0 परीक्षा में शामिल - 2452830
0 उत्तीर्ण - 2026067
0 उत्तीर्ण प्रतिशत - 82.60
0 2023 की तुलना में 190173 परीक्षार्थी कम रहे
0 2023 के सापेक्ष उत्तीर्ण प्रतिशत में 7.08 की वृद्धि
0 कुल 1341356 बालकों में से 1043289 उत्तीर्ण
0 बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत - 77.78
0 कुल 1111474 में से 982778 बालिकाएं उत्तीर्ण
0 बालिकाओं का रिजल्ट 88.42 फीसदी
0 परीक्षाएं 22 फरवरी से 09 मार्च के बीच कुल 8265 केंद्रों पर हुई।
0 प्रायोगिक परीक्षाएं 25 जनवरी से नौ फरवरी के बीच हुई थीं
0 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से 30 मार्च के बीच 259 केंद्रों पर
0 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 52295 शिक्षकों ने किया