फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Result 2020: Prayagraj jumped 16 places in high school

UP Board Result 2020: हाईस्कूल में प्रयागराज ने लगाई 16 पायदान की छलांग

Sat, 27 Jun 2020 04:32 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2020: Prayagraj jumped 16 places in high school
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम ने प्रयागराज को काफी राहत प्रदान की। हाईस्कूल के जिलावार परीक्षा परिणाम में पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रयागराज ने 16 पायदान की छलांग लगाई है।

विज्ञापन


वहीं, हाईस्कूल की प्रदेश स्तर की टॉप 10 मेरिट में भी संगम नगरी के चार मेधावियों ने जगह बनाई। वहीं, इंटरमीडिएट का रिजल्ट इस लिहाज से संतोषजनक रहा कि मेरिट में दूसरे स्थान पर प्रयागराज के होनहार ने कब्जा किया लेकिन जिलावार परिणाम में प्रयागराज पिछले साल के मुकाबले इस बार सात पायदान नीचे आ गया।

विज्ञापन

UP Board Result 2020: Prayagraj jumped 16 places in high school
prayagraj news - फोटो : prayagraj

यूपी बोर्ड के वर्ष 2019 के परिणाम में प्रदेश की टॉप-10 मेरिट में प्रयागराज से केवल एक छात्र ही जगह बना सका था, जिसे 10वां स्थान मिला था। साथ ही परिणाम की जिलावार सूची में प्रयागराज को प्रदेश के 75 जिलों में 62वां स्थान मिला था। इस बार दोनों ही लिहाज से प्रयागराज का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम काफी संतोषजनक रहा है।

इस बार प्रयागराज के चार मेधावियों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट में जगह बना ली है। इनमें से दो विद्यार्थियों को आठवां, एक विद्यार्थी को नौवां और एक अन्य विद्यार्थी को दसवां स्थान हासिल हुआ है। इसके साथ ही हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में प्रयागराज को प्रदेश में इस बार 46वों स्थान हासिल हुआ है।

UP Board Result 2020: Prayagraj jumped 16 places in high school
prayagraj news - फोटो : prayagraj

वहीं, इंटरमीडिएट के रिजल्ट में पिछले साल की तरह इस बार भी प्रयागराज के एक ही विद्यार्थी ने टॉप-10 में जगह बनाई। लेकिन, इस बार प्रदेश की टॉप-10 मेरिट में प्रयागराज एक पायदान ऊपर आ गया है। पिछले साल प्रयागराज के एक विद्यार्थी को मेरिट में तीसरा स्थान मिला था, जबकि इस बार दूसरा स्थान मिला है।

विज्ञापन

UP Board Result 2020: Prayagraj jumped 16 places in high school
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में भी पिछले साल के मुकाबले प्रयागराज का प्रदर्शन बेहतर रहा, लेकिन अन्य जिलों का रिजल्ट इससे ज्यादा अच्छा रहा और नतीजा कि इंटरमीडिएट के जिलावार परिणाम ने निराश किया। प्रयागराज सात पायदान नीचे चला गया है। इंटरमीडिएट में प्रयागराज को इस बार 68वां स्थान मिला है जबकि पिछले साल प्रयागराज प्रदेश के 75 जिलों में 61वें स्थान पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed