फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Re-evaluation of toppers' copies is going on, result may be released on 22nd or April.

यूपी बोर्ड: टॉपर्स की काॅपियों का हो रहा पुनर्मूल्यांकन, 22 या अप्रैल को जारी हो सकता है परिणाम

Fri, 19 Apr 2024 03:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2024 03:54 PM IST
सार

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया था। इसलिए इस बार उससे पहले परिणाम जारी करके एक बार फिर रिकाॅर्ड बनाने की तैयारी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम एक साथ आएगा।

विज्ञापन
UP Board: Re-evaluation of toppers' copies is going on, result may be released on 22nd or April.
UP Board - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की तैयारी अंतिम चरण में है। 22 या 23 अप्रैल को परिणाम जारी किया जाएगा। उससे पहले टॉपर्स की काॅपियों का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा। यह प्रक्रिया इसी हफ्ते पूरी हो सकती है। उसके बाद परिणाम जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

 

यूपी बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने के लिए सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं। इस बार अंक पत्रों में गलतियां कम रहने के आसार हैं। इसके लिए फार्म भरवाते समय ही बोर्ड की ओर से काफी सावधानी बरती गई थी। आवेदनों को कई बार चेक करवाया गया था। बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च तक हुई थी। पूरी परीक्षा 12 दिन में हो गई थी। उसके बाद प्रदेश भर में काॅपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 से 31 मार्च तक चला था।

विज्ञापन

अब बोर्ड ने परिणाम तैयार कर लिया है। टाॅपर्स की लिस्ट भी तैयार हो गई है। टाॅपर्स के अंकों को लेकर बाद में कोई आपत्ति न करे, इसलिए पहले ही उनकी काॅपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया जा रहा है। पूर्व में ऐसे विवाद होते रहे हैं। उन विवादों से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पिछले वर्ष यूपी बोर्ड ने 25 अप्रैल को परिणाम जारी किया था। इसलिए इस बार उससे पहले परिणाम जारी करके एक बार फिर रिकाॅर्ड बनाने की तैयारी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम एक साथ आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed