फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Practical examination will be monitored from the control room, schools will be divided into sectors

UP Board : प्रयोगात्मक परीक्षा की होगी कंट्रोल रूम से निगरानी, सेक्टर में बांटे जाएंगे विद्यालय

Tue, 17 Jan 2023 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 10:04 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा-2023 इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं की निगरानी केंद्रीय कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसके लिए विद्यालय सेक्टर में बांटे जाएंगे और हर सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी।

विज्ञापन
UP Board Practical examination will be monitored from the control room, schools will be divided into sectors
यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा-2023 इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं की निगरानी केंद्रीय कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसके लिए विद्यालय सेक्टर में बांटे जाएंगे और हर सेक्टर में एक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डीएम के सहयोग से सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करेंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिवों को पत्र लिखा है। इसमें बताया गया है कि नकल विहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए वेब कॉस्टिंग के द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। इसलिए केंद्र पर लगे वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, राउटर, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन आदि का क्रियाशील होना आवश्यक है।
विज्ञापन

 

कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने संबंधी समस्त कार्रवाई एवं प्रत्येक परीक्षा केंद्र से उनका आईपी एड्रेस प्राप्त कर कंट्रोल रूम से उनकी कनेक्टिविटी का समुचित परीक्षण 20 जनवरी तक अवश्य पूर्ण करा लें। ताकि 21 जनवरी से प्रारंभ होने वाली इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की मॉनीटरिंग कराई जा सके। पत्र में लिखा गया है कि पर्यवेक्षण के लिए विद्यालयों को सेक्टर में बांटकर प्रत्येक सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति डीआईओएस द्वारा जिलाधिकारी के सहयोग से कराई जाएगी।


ओएमआर शीट का नमूना और भरने के निर्देश जारी

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि वर्ष 2023 की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 20 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर देना है। पिछले साल कक्षा नौ की गृह परीक्षा में ओएमआर शीट पर कराई जा चुकी है। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रयोग आने वाली ओएमआर शीट का नमूना और इसे भरे जाने के निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों से कहा है कि छात्रों को इसका अभ्यास कराया जाए, ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed