फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: One more chance for the promoted candidates to improve their marks, know when is the last date

यूपी बोर्ड : प्रोन्नत परीक्षार्थियों को अंकसुधार का एक और मौका, जानें कब है अंतिम तिथि

Wed, 17 Nov 2021 07:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
UP Board: One more chance for the promoted candidates to improve their marks, know when is the last date
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 में प्रोन्नत छात्रों को अंकसुधार का एक और मौका दिया है। अंकसुधार परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को छोड़कर वर्ष 2021 की मुख्य परीक्षा के समस्त श्रेणियों के परीक्षार्थियों उत्तीर्ण/ अनुत्तीर्ण/ प्रोन्नत/ अनुपस्थित परीक्षार्थी एक अथवा एक से अधिक विषयों की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। उन्हें अंक सुधार परीक्षा का एक अतिरिक्त नि:शुल्क अवसर दिया है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के सचिव डॉ. दिव्य कांत शुक्ल ने बताया कि 16 नवंबर को घोषित अंकसुधार परीक्षा के परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थी पुन: अंकसुधार परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। परिषद की वेबसाइट पर वर्ष 2021 की अंकसुधार परीक्षा का परिणाम अपलोड है। इसमें अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थी यथास्थिति कक्षा 10 एवं 12 में अपने परीक्षा आवेदन पत्र भर दें।
विज्ञापन


कक्षा दस में उत्तीर्ण रहे परीक्षार्थी कक्षा-11 में अपना अग्रिम पंजीकरण निर्धारित तिथि 20 नवंबर 2021 तक अवश्य करा लें।  वर्ष 2022 की कक्षा 10 एवं 12 में सम्मिलित होने वाले वे परीक्षार्थी जो अक्तूबर/ नवंबर 2021 में आयोजित अंक सुधार परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए हैं, वे पुन: आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed