फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP board news only 6 percent student filled examination form allahabad news prayagraj

UP Board News: अब तक मात्र छह फीसदी छात्रों ने भरे फार्म

Wed, 09 Sep 2020 04:36 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
UP board news only 6 percent student filled examination form allahabad news prayagraj
उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए भरे जा रहे फार्म पर भी कोरोना का असर दिखने लगा है। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है, जबकि 12 दिन पहले मंगलवार तक तीन लाख 54 हजार 984 छात्रों ने ही आवेदन किया है। यदि यही स्थिति रही तो शासन को आवेदन की तिथि आगे बढ़ानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


2020 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में लगभग 56 लाख छात्रों ने फार्म भरे थे। 2021 की परीक्षा के लिए अब तक भरे गए आवेदन की संख्या देखें तो यह 2020 की अपेक्षा मात्र छह फीसदी है। लगभग यही हाल नौवीं-ग्यारहवीं के अग्रिम पंजीकरण का भी है। स्कूल बंद होने और कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण आवेदन भरने की गति बढ़ नहीं पा रही है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल का कहना है कि तीन लाख 54 हजार 984 छात्रों ने आवेदन किया है, यह नए छात्र हैं। स्कूलवालों की ओर से आवेदन भरने का काम चल रहा है, प्रधानाचार्य सभी छात्रों का शुल्क लेकर एक साथ कोषागार में जमा करते हैं, इसी के चलते अभी बोर्ड परीक्षा फार्म भरने वाले छात्रों की संख्या कम लग रही है। उनका कहना है कि 21 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क और 24 सितंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करना है। अधिकांश प्रधानाचार्य अंतिम तिथि तक शुल्क जमा करेंगे। वह कोरोना के चलते बैंक जाने से बच रहे हैं। कहा, अंतिम तिथि तक हम अपना निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed