फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board News: 54.19 lakh candidates registered for UP Board exam, last date is 25th September

UP Board News : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 54.19 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत, 25 सितंबर है अंतिम तिथि

Sat, 21 Sep 2024 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 01:28 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई थी। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन लिए गए। उसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक पंजीकरण हुआ। तिथि समाप्त होने के बाद शिक्षक नेताओं ने इसे बढ़ाने की मांग की। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने फिर से 25 सितंबर तक पंजीकरण का मौका दिया।

विज्ञापन
UP Board News: 54.19 lakh candidates registered for UP Board exam, last date is 25th September
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अब तक 54,19,989 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवा लिया है। पिछले दिनों यूपी बोर्ड ने पंजीकरण की तिथि 25 सितंबर तक बढ़ा दी है। इसके बाद बचे हुए छात्रों का पंजीकरण कराया जा रहा है। वहीं, नाैवीं और 11वीं में 54,31,886 छात्रों को पंजीकरण हुआ है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई थी। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन लिए गए। उसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त तक पंजीकरण हुआ। तिथि समाप्त होने के बाद शिक्षक नेताओं ने इसे बढ़ाने की मांग की। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने फिर से 25 सितंबर तक पंजीकरण का मौका दिया।
विज्ञापन


पिछले वर्ष हाईस्कूल में 27,49,364 और इंटरमीडिएट में 24,52,830 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था और कुल 55,25,342 छात्र-छात्रा पंजीकृत हुए थे। इस बार अब तक हाईस्कूल में 27,41,813 और इंटरमीडिएट में 26,78,176 पंजीकरण हुए हैं। बचे हुए चार दिनों में कुछ और पंजीकरण हो जाएंगे। वहीं, नाैवीं और 11वीं में पंजीकरण की प्रक्रिया 20 सितंबर को पूरी हो गई है। पंजीकरण पूरा होने के साथ ही 25 सितंबर से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया 28 नवंबर तक पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed