फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board latest news How many parents gave consent to send to school, sought report prayagraj allahabad

UP Board Latest News: स्कूल भेजने के लिए कितने अभिभावकों ने दी सहमति? मांगी रिपोर्ट

Mon, 21 Sep 2020 11:20 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
UP Board latest news How many parents gave consent to send to school, sought report prayagraj allahabad
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala
प्रयागराज। केंद्र सरकार ने कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के स्कूल जाने के लिए अलग-अलग दिन तय किए हैं। छात्र तय नियमों एवं शर्तों के तहत ही स्कूल जा सकेंगे। इसी क्रम में यूपी बोर्ड के सचिव ने केंद्र सरकार की ओर से आठ सितंबर को जारी गाइडलाइन के तहत कंटेनमेंट जोन के बाहर स्कूलों को आंशिक रूप से खोले जाने के संबंध में प्रदेश के सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों से सोमवार दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पूछा है कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कितने अभिभावकों ने अपनी सहमति दी है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को जारी पत्र में कहा गया है कि कैंटोनमेंट जोन के बाहर के स्कूलों को आंशिक रूप से खोले जाने के संबंध में पिछली बैठकों में चर्चा हुई थी कि कंटेनमेंट जोन के बाहर के विद्यालयों में छात्रों को स्कूल भेजने के लिए जागरूकता फैलाने और अभिभावकों से लिखित अनुमति लेने की कार्यवाही शुरू की जाए। ऐसे में प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित प्रारूप में 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक जरूरी सूचनाएं उपलब्ध करा दीं जाएं।
विज्ञापन


इसमें बताना होगा कि कक्षा नौ से 12 तक के कुल कितने विद्यालय हैं, नामांकित या अध्ययनरत छात्रों की संख्या कितनी है, कंटेनमेंट जोन के बाहर विद्यालयों की कुल संख्या कितनी है, कंटेनमेंट जोन के बार नामांकित या अध्ययनरत कितने छात्र हैं, जनपद में कितने अभिभावकों को जागरूक किया गया और कितने अभिभावकों ने अपने बच्चवों को स्कूल भेजने के लिए लिखित अनुमति दी है। यह भी बताना होगा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वच्छता बनाए रखने एवं संक्रमण से सतत बचाव की तैयारी पूर्ण करने वाले कुल कितने विद्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed