{"_id":"80040f2d43bd632793cf1f344d9d40ed","slug":"up-board-is-betting-daughters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड में बेटियों के नाम रही बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड में बेटियों के नाम रही बाजी
ब्यूरो/ अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 18 May 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। पहली बार यूपी बोर्ड की ओर से एक साथ घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परिणाम में बाजी एक बार से फिर बेटियों के नाम रही। इतना ही नहीं इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के परिणाम में छात्राएं ‘टॉप थ्री’ में हावी रहीं।
लगातार दो वर्षों तक 90 फीसदी से अधिक परीक्षा परिणाम आने के बाद 2015 में इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 90 फीसदी से कम रहा।
इंटरमीडिएट में लखनऊ की ज्योति राठौर ने 486 अंकों के साथ टॉप किया तो दूसरे स्थान पर 485 अंकों के साथ संयुक्त रूप से लखनऊ की मानसी जायसवाल और हमीरपुर की स्नेहा रहीं। तीसरे स्थान पर पांच विद्यार्थियों ने 483 अंकों के साथ जगह बनाई है। हाईस्कूल के परीक्षाफल में बस्ती के सर्वेश वर्मा ने 581 अंकों के साथ पहला और 580 अंकों के साथ कासगंज से बंटी वर्मा एवं इटावा से हनी ने दूसरा तथा 577 अंकों के साथ बाराबंकी की अंजलि पटेल तीसरे स्थान पर रहीं।
यूपी बोर्ड के टॉपर्स को भी इस बार काफी अधिक नंबर मिले। यूपी बोर्ड के सभापति अवध नरेश शर्मा एवं सचिव अमर नाथ वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि अबकी यूपी बोर्ड में इंटर के टॉपर को 97.20 फीसदी अंक मिले। यूपी बोर्ड परीक्षा में पूरा परीक्षाफल लखनऊ के परीक्षार्थियों के ईर्द-गिर्द घूमता दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ पब्लिक कॉलेज की छात्रा ज्योति राठौर ने 500 में 486 अंकों के साथ पहला स्थान बनाया है जो 2014 की अपेक्षा एक अंक कम है। गत वर्ष टॉपर को 487 अंक मिले थे। दूसरे स्थान पर 485 अंकों के साथ लखनऊ की ही लखनऊ पब्लिक कॉलेज की छात्रा मानसी जायसवाल एवं हमीरपुर की स्नेहा को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला है। इसी प्रकार तीसरे स्थान पर लखनऊ पब्लिक कॉलेज की छात्रा के छात्र मो. कासिफ अंसारी, उन्नाव त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज, कानपुर की पंडित आरपीएमआईसी यशोदानगर कानपुर की प्रगति सिंह, बस्ती जीएसएएस एकेडमी हरैया बस्ती के किशन वर्मा, बस्ती जीएसएएस एकेडमी हरैया बस्ती के शिवम सिंह संयुक्त रूप से 483 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बस्ती के जीएसएसए एकेडमी हरैया बस्ती सर्वेश वर्मा ने अंकों 581 के साथ पहला, कासगंज के एसएसपीडी एसबीएम इंटर कॉलेज के बंटी वर्मा और इटावा के अर्चना मेमोरियल एसजीएम इं. कॉ. इटावा की हनी ने संयुक्त रूप से 580 अंकों के साथ दूसरा तथा बाराबंकी के यंग स्ट्रीम एकेडमी इंटर कॉलेज बाराबंकी की अंजली पटेल ने 577 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।