फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Guru ji will check 82 lakh copies in five days, evaluation work in final stage

यूपी बोड: पांच दिन में गुरू जी जांचेंगे 82 लाख कापियां, मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में

Sat, 25 Mar 2023 09:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 09:23 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कांपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरे होने की कगार पर है। जिसमें अब तक करीब तीन चौथाई कापियां जांची जा चुकी हैं। वहीं अगले पांच दिनों के अंदर शेष 82 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
UP Board: Guru ji will check 82 lakh copies in five days, evaluation work in final stage
Prayagraj News : यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कांपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरे होने की कगार पर है। जिसमें अब तक करीब तीन चौथाई कापियां जांची जा चुकी हैं। वहीं अगले पांच दिनों के अंदर शेष 82 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। अब तक 2 करोड़ 36 लाख 51 हजार 382 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। वहीं कई विषयों की कापियों का मूल्यांकन अपने अंतिम पड़ाव पर है। वहीं शनिवार को मूल्यांकन केंद्रों पर 80 हजार से अधिक परीक्षक उपस्थित हुए। वहीं निर्धारित समय पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो सके इसके लिए बोर्ड द्वारा केंद्रों के उपनियंत्रकों निरंतर मूल्यांकन रिपोर्ट मांगी जा रही है।

विज्ञापन


उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से शुरू हुआ था। इस बार के प्रशिक्षण माड्यूल ने कापियों के मूल्यांकन में परीक्षकों को काफी सहूलियत दी है। जिसके कारण मूल्यांकन में परीक्षकों को कहीं से कोई दिक्कत नहीं आई। बेहतर माहौल की वजह से इस बार परीक्षकों ने पूरे उत्साह से कापियां जांची हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 58 लाख 85 हजार 745परीक्षार्थीपंजीकृत हुए थे। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 258 केंद्र बनाए गए। जिसमें 83 राजकीय एवं 175 सहायता प्राप्त स्कूल हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल की 1.86 करोड़ व इंटर की 1.33 करोड़ समेत कुल 3 करोड़ 19लाखकापियां है। वहीं कुछ विषयों संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल आदि कापियों का मूल्यांकन लगभग समाप्ति की ओर है। अन्य कुछ विषयों की कापियों का मूल्यांकन कार्य रविवार तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन हुई मूल्यांकन की समीक्षा

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने शनिवार को गूगल मीट के मध्यम से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ मूल्यांकन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि मूल्यांकन केंद्रों पर वह अपनी निगाह बनाए रखें, ताकि समय से मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा सके।

सर जी हमें जीव विज्ञान में कुछ नहीं आता

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक उत्तर पुस्तिका में छात्रा द्वारा लिखी कई प्रार्थना सुर्खियों में बनी रही। जिसमें लिखा था कि सर जी हमको जीव विज्ञान से संबंधित कुछ नहीं आता, हमारा घर स्कूल से इतना दूर है कि हम रोड स्कूल भी नहीं जा पाते हैं। घर पर खाना बनाने में ही लेट हो जाता है। हम लड़कियों को तो आप जानते हैं कि कितना काम होता है...। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि कापी पर किस कक्षा की छात्रा ने यह कब लिखा है।

मूल्यांकन कार्य की प्रगति बेहतर है। कापियों को रेंडम तरीके से वितरति किया जा रहा है। कापियों का मूल्यांकन पूरा होते ही परीक्षाफल की तैयारी शुरू हो जाएगी। - दिव्यकांत शुक्ल, सचिव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed