फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Examination center for girl students made 32 kilometers away, complaint to Deputy CM

UP Board: 32 किलोमीटर दूर बना दिया छात्राओं का परीक्षा केंद्र, डिप्टी सीएम से शिकायत

Sat, 20 Jan 2024 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 06:46 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के केंद्रों के निर्धारण में हद दर्जे की लापरवाही सामने आई है। गंगापार में छात्राओं का परीक्षा केंद्र विद्यालय से 32 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की गई है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आते ही केंद्र बदलने का यूपी बोर्ड से आग्रह किया है।

विज्ञापन
UP Board: Examination center for girl students made 32 kilometers away, complaint to Deputy CM
UP board exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के केंद्रों के निर्धारण में हद दर्जे की लापरवाही सामने आई है। गंगापार में छात्राओं का परीक्षा केंद्र विद्यालय से 32 किलोमीटर दूर बना दिया गया है। इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से की गई है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आते ही केंद्र बदलने का यूपी बोर्ड से आग्रह किया है।

विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र के गंगा इंटरमीडिएट कॉलेज, तुलसीपुरम, अटरामपुर का परीक्षा केंद्र जनता इंटरमीडिएट कॉलेज, मऊआइमा में बनाया गया है। इनकी दूरी 32 किलोमीटर बताई जा रही है, जबकि नियमतः पांच से सात किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र नहीं बनना चाहिए। इस पर प्रधानाचार्य ने अधिकारियों को लिखा। विद्यालय के पुरा छात्र रविशंकर त्रिपाठी ने भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को शिकायत भेजी। कहा, 2002 से 2022 तक विद्यालय परीक्षा केंद्र बनता रहा है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सात किलोमीटर के दायरे में ही छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया जाना चाहिए। मऊआइमा में परीक्षा केंद्र बनाए जाने से छात्राओं को बहुत दिक्कत होगी। वहीं, जनता इंटर कॉलेज, मऊआइमा के प्रधानाचार्य भानु प्रकाश मौर्या बताते हैं कि उनके यहां गंगा इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की 38 और इंटर की 26 छात्राओं का परीक्षा केंद्र बना है। हमारे यहां 400 से अधिक परीक्षार्थियों को बैठाने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण संज्ञान में है। मेरी जानकारी में दोनों विद्यालयों की दूरी 18 किलोमीटर है। छात्राओं की दिक्कत को देखते हुए यूपी बोर्ड के सचिव से केंद्र बदलने का निवेदन किया है। बेटियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - पीएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

यूपी बोर्ड ने जारी किए क्षेत्रीय कार्यालयों के हेल्पलाइन नंबर

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से शुरू हो रही है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में कई प्रकार की जिज्ञासा या समस्याएं प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर अगर है, तो उसके समाधान के लिए यूपी बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बोर्ड की तरफ से सभी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के लैंडलाइन और मोबाइल नंबर जारी किए गए है। इसके साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए ईमेल आईडी भी जारी की गई है।

पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली का हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर फोन करके प्रयोगात्मक परीक्षाओं से जुड़ी किसी भी समस्या या जिज्ञासा को दूर किया जा सकता है। सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि बोर्ड की तरफ से मुख्यालय के हेल्पलाइन नंबर 18001805310,18001805312 पर भी फोन करके समस्या का समाधान हासिल किया जा सकेगा। क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के 0532-2423265,9793908133, मेरठ में 0121-2660742,9454457256, बरेली में 0581-2576494,9411915423,वाराणसी में 0542-2509990,9415810708 और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 0551-2205271,6394717234 पर फोन करके समस्याओं का समाधान हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed