फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2027: Answer booklets to have only one main cover; color to change.

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 : उत्तर पुस्तिकाओं में होगा सिर्फ एक मुख्य कवर, बदलेगा रंग

Wed, 30 Sep 2026 06:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Sep 2026 06:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार उत्तर पुस्तिका में इस बार दो नहीं बल्कि एक मुख्य कवर ही होगा।

विज्ञापन
UP Board Exam 2027: Answer booklets to have only one main cover; color to change.
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो चुकी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार उत्तर पुस्तिका में इस बार दो नहीं बल्कि एक मुख्य कवर ही होगा। साथ ही उत्तर पुस्तिका का रंग भी दूसरा होगा।

विज्ञापन


2026 की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं का रंग लाल था। इस बार परीक्षार्थियों को दूसरे रंग की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि इस बार का रंग क्या होगा यह यूपी बोर्ड ने अभी तक गोपनीय रखा है। पिछली बार की परीक्षा में दो मुख्य कवर लगाए गए थे।
विज्ञापन


पहले पेज पर परीक्षार्थी को अपना रोल नंबर आदि भरना होता था और दूसरे मुख्य पेज पर परीक्षक मूल्यांकन के बाद नंबर अंकित करते थे। बदलाव से अभ्यर्थियों को सहूलियत तो होगी ही साथ ही इसमें बदलाव की गुजाइश नहीं होगी। दरअसल, बीते परीक्षा में ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारी हो रही थी इसलिए मुख्य कवर को दो पेज में किया गया था। ऐसा न होने की स्थिति में फिर से इसमें बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छपेंगी तीन करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, हाईस्कूल में प्रति छात्र छह उत्तर पुस्तिकाएं और इंटरमीडिएट में प्रति छात्र पांच उत्तर पुस्तिकाओं की जरूरत होती है। इसके अलावा करीब 10 प्रतिशत छात्रों को बी कॉपी की भी जरूरत होती है। इस हिसाब से 2027 में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तीन करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं छपवाई जा रही हैं।


उत्तर पुस्तिका ए-4 साइज की होगी और उस पर क्यूआर कोड भी होगा जिसे स्कैन करने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को लोगो दिखेगा। इससे बाहर से कोई भी दूसरी काॅपी नहीं डाली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed