फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2023: Number of examinees of Hindi more than English in UP Board Exam

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 : यूपी बोर्ड परीक्षा में इंग्लिश से ज्यादा हिंदी के परीक्षार्थियों की संख्या

Tue, 07 Feb 2023 12:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 12:08 AM IST
सार

16 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 58 लाख 67 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें 31 लाख 16 हजार 485 अभ्यर्थी हाईस्कूल व 27 लाख 50 हजार 913 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के हैं।

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 2023 में इंग्लिश से ज्यादा हिंदी के अभ्यर्थियों की संख्या है। जिसमें इंटरमीडिए में इंग्लिश विषय के परीक्षार्थियों की संख्या 23 लाख 60 हजार 332 है। वहीं हिंदी में 25 लाख 80 हजार 607 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाएं देंगे। इसी प्रकार हाईस्कूल में हिंदी के 31 लाख 8 हजार 654 परीक्षार्थी हैं तो इंग्लिश में अभ्यर्थियों की संख्या 29 लाख 77 हजार 680 है।

विज्ञापन

16 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 58 लाख 67 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिसमें 31 लाख 16 हजार 485 अभ्यर्थी हाईस्कूल व 27 लाख 50 हजार 913 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के हैं। वहीं सोमवार को विषयवार अभ्यर्थियों की संख्या यूपी बोर्ड द्वारा जारी की गई। अगर इंग्लिश व हिंदी विषय की बात को छोड़ दें तो इंजीनियर बनने से ज्यादा डॉक्टर बनने की जिज्ञासा परीक्षार्थियों में दिख रही है।

विज्ञापन


जिसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंटरमीडिएट में गणित के 49 लाख 9 हजार 484 परीक्षार्थी हैं तो जीव विज्ञान में यह संख्या 10 लाख 84 हजार 932 है, जो गणित की तुलना में कई गुना अधिक है। इसके अलावा इंटरमीडिएट में संस्कृत 1 लाख 25 हजार 309, इतिहास 2 लाख 45 हजार 752, फिजिक्स 15 लाख 63 हजार 311, केमिस्ट्री 15 लाख 62 हजार 958 परीक्षार्थियों की संख्या है। वहीं दूसरी तरफ हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में संस्कृत के 3 लाख 33 हजार 348 व गणित के 22 लाख 12 हजार 756 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed