फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam 2019-20

यूपी बोर्डः छात्रों के विवरण में गड़बड़ी हो तो प्रधानाचार्य के पास दर्ज कराएं आपत्ति

Sun, 02 Feb 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam 2019-20
UP Board Exam 2019-20
2020 का प्रवेशपत्र जारी होने के साथ वेबसाइट पर परीक्षार्थियों का विवरण जारी
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेशपत्र जारी होने के साथ परीक्षार्थियों का विवरण भी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। विवरण में किसी प्रकार की गलती होने की दशा में छात्र-छात्राएं अपने अभिभावक के माध्यम से तत्काल प्रधानाचार्य को अपना प्रार्थनापत्र दे दें। बोर्ड की ओर से गलती सुधारने के लिए जल्द ही वेबसाइट खुलेगी। प्रधानाचार्य बोर्ड की वेबसाइट खुलने पर प्रार्थनापत्र और विद्यालय में दर्ज अभिलेख के अनुसार गलती सुधार कर सकेंगे।
बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि छात्र-छात्राओं के विवरण में उनके नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट पर जाकर जिले का नाम सर्च करें। जिले का नाम मिलने के बाद परीक्षार्थी विद्यालय का नाम सर्च करके अपने नाम के पहले दो अक्षर का विवरण वेबसाइट के सर्च कॉलम में टाइप करें। नाम के पहले दो अक्षर टाइप करने पर विद्यालय में अध्ययनरत उनके नाम से मिलते-जुलते सभी छात्र-छात्राओं का विवरण दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन

यदि किसी छात्र-छात्रा का विवरण गलत है तो उसमें संशोधन के लिए प्रधानाचार्य के पास अभिभावक के माध्यम से प्रार्थनापत्र दें। बोर्ड की ओर से गलती सुधारने के लिए जल्द ही वेबसाइट खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed