फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board Exam: 10 Salwars were caught giving exam instead of second in the state

यूपी बोर्ड परीक्षा: सूबे में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 10 साल्वर पकड़े गए

Sat, 09 Apr 2022 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 11:44 PM IST
सार

सचिव डॉ. दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान एवं इंटरमीडिएट की व्यावसायिक वर्ग तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी- पंचम प्रश्नपत्र, कृषि रसायन विज्ञान- दशम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई।

विज्ञापन
UP Board Exam: 10 Salwars were caught giving exam instead of second in the state
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में साल्वरों के पकड़े जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार की परीक्षा के दौरान सूबे के अलग-अलग जनपदों में 10 साल्वरों को परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया है। साथ ही 7 छात्राओं समेत कुल 27 विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। 

विज्ञापन




सचिव डॉ. दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान एवं इंटरमीडिएट की व्यावसायिक वर्ग तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी- पंचम प्रश्नपत्र, कृषि रसायन विज्ञान- दशम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 29लाख 62 हजार 369 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। लेकिन इसमें  26 लाख 82 हजार 455 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन




कुल 2 लाख 79 हजार 914 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा के दौरान कुल 10 लोगों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। इसमें  आगरा, फिरोजाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, फतेहपुर में में एक-एक और मैनपुरी व बागपत में दो-दो साल्वर पकड़े गए है। इस मामले में सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा हरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में 9 हजार 312 विद्यार्थियों ने छोड़ दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 

जिले में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कुल 93 हजार 582 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 9 हजार 312 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 84 हजार 270  विद्यार्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में ही इंटर मीडिएट की काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाइ, शिल्प फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), धुलाई तथा रंगाई बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध, पुस्तकालय विज्ञान आदि विषयों की परीक्षा हुई।



इसमें 637 विद्यार्थी पंजीकृत रहे।  592 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में हाईस्कूल की कोई परीक्षा नहीं थी जब कि इंटर मीडिएट में संस्कृत, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी-पंचम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-एक के लिए), कृषि रसायन विज्ञान- दशम् प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिए) की परीक्षा हुई। इसमें कुल 12हजार 785 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 1047 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, मात्र 11738 ने पेपर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed