{"_id":"5dc6ea548ebc3e5b7a6e62fc","slug":"up-board-debuts-433-schools-allahabad-news-ald2597303180","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ने 433 कॉलेजों को किया ब्लैक लिस्ट, हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2020 में नहीं बनेंगे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ने 433 कॉलेजों को किया ब्लैक लिस्ट, हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2020 में नहीं बनेंगे केंद्र
Sat, 09 Nov 2019 10:03 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
UP board debuts 433 schools
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से प्रदेश के 433 माध्यमिक विद्यालयों को इस वर्ष परीक्षा केंद्र बनाए जाने की सूची से बाहर रखा गया है। डिबार की सूची में सबसे अधिक 70 विद्यालय अलीगढ़ और 40 विद्यालय प्रतापगढ़ जिले से शामिल हैं।
डिबार की सूची में आजमगढ़ 25, प्रयागराज 23, आगरा 22 एवं बलिया, मथुरा से 20-20 विद्यालयों को शामिल किया गया है। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची जारी करने के अंतिम दिन शनिवार शाम को डिबार सूची पर मुहर लगा दिया है, विद्यालयों को डिबार करने केसाथ बोर्ड ने इसके कारण का विस्तृत उल्लेख किया है।
शासन से देर से अनुमति मिलने से डिबार सूची जारी होने में देरी
यूपी बोर्ड की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से परीक्षा केंद्रों के बारे में अंतिम सूची 31 अक्तूबर तक मांगी थी। जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाने के बाद बोड की ओर से उनका परीक्षण चल रहा है। बोर्ड की ओर से डिबार सूची जारी होने के बाद अब संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन
बोर्ड विद्यालयों को संभावित सूची के बाद परीक्षा केंद्रों के बारे में अपनी आपत्ति रखने का मौका देगा। इसके बाद नवंबर के अंत तक परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी। डिबार विद्यालयों की सूची बोर्ड की ओर से शासन के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई थी, शासन से मंजूरी मिलने में देरी के चलते इस पर फैसले में देरी हुई।

डिबार विद्यालय की सूची
यूपी बोर्ड की ओर से जारी डिबार विद्यालयों की सूची में अलीगढ़ से सबसे अधिक 70, प्रतापगढ़ से 40 विद्यालय शामिल हैं। डिबार सूची में फिरोजाबाद से दो, मैनपुरी से नौ, हाथरस से 10, एटा से आठ, कासगंज से तीन, मेरठ से चार, बुलंदशहर से दो, बागपत से तीन, सहारनपुर से तीन, मुजफ्फरनगर से चार, पीलीभीत से पांच, बिजनौर से एक, रामपुर से चार, संभल से एक, बरेली से पांच, बदायूं से चार, मुरादाबाद से दो, शाहजहांपुर से दो, लखीमपुर खीरी से तीन, उन्नाव से तीन, इटावा से तीन, कौशांबी से तीन, फतेहपुर से तीन, कानपुर नगर से चार, कानपुर देहात से पांच, फर्रूखाबाद से छह, कन्नौज से तीन, औरैया से छह, झांसी से एक, लखनऊ से चार, सीतापुर से एक, हरदोई से 14, रायबरेली से चार, फैजाबाद से दो, बाराबंकी से दो, बहराइच से पांच, गोंडा से तीन, देवरिया से चार, गोरखपुर से छह, महराजगंज से दो, कुशीनगर से तीन, बस्ती से दो, संत कबीरनगर से दो, सिद्घार्थनगर से चार, मऊ से नौ, वाराणसी से पांच, जौनपुर से चार, गाजीपुर से 14, चंदौली से नौ, भदोही से दो एवं मिर्जापुर से एक विद्यालय शामिल है।