फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Daughters passed first class, no one could stand even around them, shocking result of many colleges

यूपी बोर्ड : बेटियां फर्स्ट क्लास पास, उनके आसपास भी कोई नहीं टिक सका, कई कॉलेजों का रिजल्ट चौंकाने वाला

Wed, 26 Apr 2023 09:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 09:42 AM IST
सार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की टॉप टेन की मेरिट हो या फिर पूरे परिणाम की बात करें, हर जगह बेटियां फर्स्ट क्लास पास हुई हैं। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में बेटियां इस बार भी आगे हैं।

विज्ञापन
UP Board: Daughters passed first class, no one could stand even around them, shocking result of many colleges
यूपी बोर्ड रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की टॉप टेन की मेरिट हो या फिर पूरे परिणाम की बात करें, हर जगह बेटियां फर्स्ट क्लास पास हुई हैं। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में बेटियां इस बार भी आगे हैं। उनके आसपास भी कोई नहीं टिक सका है। द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों में छात्रों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


हाईस्कूल की टॉप टेन की मेरिट में 179 मेधावियों को जगह मिली है, जिनमें 95 छात्राएं और 84 छात्र शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट की टॉप टेन मेरिट में शामिल 253 मेधावियों में छात्राओं की संख्या 135 और छात्राें की संख्या 118 है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की ही टॉप टेन की मेरिट में 53 फीसदी से अधिक छात्राएं हैं। वहीं, संपूर्ण परिणाम की बात करें तो इसमें भी प्रथम श्रेणी और सम्मान सहित प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों में बेटियां आगे हैं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए कुल 27 लाख 68 हजार 180 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 15 लाख 47 हजार 558 छात्र और 12 लाख 20 हजार 622 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा में 9 लाख 76 हजार 059 छात्र और 9 लाख 65 हजार 658 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। इनमें सम्मान सहित प्रथम श्रेणी (75 प्रतिशत या उससे अधिक प्राप्तांक) में 99 हजार 453 छात्राएं (10.30 फीसदी) और 60 हजार 682 छात्र (6.22 फीसदी) उत्तीर्ण हुए हैं। यानी, छात्रों के मुकाबले 4.08 फीसदी अधिक छात्राओं ने सम्मान सहित प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board: Daughters passed first class, no one could stand even around them, shocking result of many colleges
यूपी बोर्ड रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला।

सामान्य रूप से प्रथम श्रेणी में 3 लाख 92 हजार 181 छात्राएं और 3 लाख 10 हजार 114 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जिनका प्रतिशत क्रमश: 40.61 एवं 31.77 है। इस नजरिये से भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। छात्रों के मुकाबले 8.22 फीसदी अधिक छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में छात्र आगे रहे। इनका प्रतिशत 47.51 फीसदी रहा, जबकि 39.29 फीसदी छात्राएं भी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। तृतीय श्रेणी में 5.15 फीसदी छात्र और 3.84 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। यही स्थिति पिछली बार भी थी।

2022 की यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मान सहित प्रथम श्रेणी में 4.30 फीसदी छात्र व 6.81 फीसदी छात्राएं और सामान्य रूप से प्रथम श्रेणी में 36.80 फीसदी छात्र व 46.44 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं।

वहीं, पिछले वर्ष द्वितीय श्रेणी में 46.36 फीसदी छात्र व 38.41 फीसदी छात्राएं और तृतीय श्रेणी में 4.58 फीसदी छात्र एवं 3.69 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं। यही स्थिति वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2022 की परीक्षा में भी रही। हर बार प्रथम श्रेणी और सम्मान सहित प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के मामले में बेटियों ने ही बाजी मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed