फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Date for filling UP Board exam form extended again, now forms can be filled till 20th September

UP Board: यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि फिर बढ़ी, अब 20 सितंबर तक भरे जा सकेंगे फॉर्म

Fri, 13 Sep 2024 02:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Sep 2024 02:43 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू हो गई थी। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भरे गए थे। उसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कराया गया। 20 अगस्त तक वेबसाइट पर विवरण अपलोड किए गए।

विज्ञापन
UP Board: Date for filling UP Board exam form extended again, now forms can be filled till 20th September
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर तक चालान जमा करना होगा। उसके बाद 25 सितंबर तक वेबसाइट पर विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने होंगे। प्रधानाचार्यों की मांग पर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने तिथि बढ़ाई है। इससे यूपी बोर्ड में फॉर्म भरने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत मिली है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया पहली जुलाई से शुरू हो गई थी। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म  भरे गए थे। उसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कराया गया। उसके 20 अगस्त तक वेबसाइट पर विवरण अपलोड किए गए। इस बीच कुछ विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। इसलिए शिक्षक नेताओं की मांग यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने 31 अगस्त तक परीक्षा शुल्क का चालान जमा करने और पांच सितंबर तक विद्यार्थियों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने का माैका दिया था।

विज्ञापन

इसके बाद फिर से तिथि बढ़ाने की मांग की गई। इसलिए अब 20 सितंबर तक फीस का चालान जमा होगा। 25 सितंबर तक वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना होगा। 26 से 30 सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड विद्यार्थियों के विवरण को चेक करना होगा। उसमें गलतियां होने पर एक से पांच अक्टूबर तक संशोधन करना होगा। फिर 10 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों की फोटो युक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करवानी होगी।

ऐसे ही नाैवीं और 11वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण 20 सितंबर तक होगा। 21 से 23 अपलोड डाटा चेक किया जाएगा। 24 से 26 सितंबर तक डाटा संशोधित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद पांच अक्टूबर तक फोटोयुक्त नामावली डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed