फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up board copy exam

कॉपियां उगल रहीं नोट, शिक्षक कर रहे मौज

Wed, 03 May 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 03 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
up board copy exam
इलाहाबाद
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर लगाए गए शिक्षकों को मानदेय तो मिलेगा ही लेकिन कॉपियां जांचने के दौरान उनके खाने-पीने की व्यवस्था के लिए भी रकम का जुगाड़ हो जा रहा है।  कॉपियां जांचने के दौरान उसमें नत्थी की गई सौ-पांच सौ की नोटों से हो रहा है। यह रकम डीआईओएस कार्यालय में जमा कराने के बजाए शिक्षक चाय-नाश्ते पर खर्च कर रहे हैं। मंगलवार को भी सीएवी, जीआईसी एवं अग्रसेन इंटर कॉलेज केंद्रों पर मूल्यांकन के दौरान कॉपियों में नत्थी की गई नोट निकली। इस दौरान जिले के आठ केंद्रों पर कुल एक लाख 84 हजार 930 कॉपियां जांची गईं।
विज्ञापन


आठ केंद्रों पर विभिन्न जनपदों से तकरीबन 19.50 लाख कापियों को मूल्यांकन के लिए भेजा गया है। दूसरे जनपदों से यहां आई कठिन विषयों की कॉपियों में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने के लिए रुपये भी नत्थी किए गए हैं और गुरुजी से पासिंग नंबर देने की मिन्नतें की गई हैं। कॉपियों से निकल रहे रुपयों को परीक्षक सरकारी कोटे में जमा करने के बजाय उससे नाश्ता-पानी कर रहे हैं। जबकि यह रकम परीक्षा प्रभारी के पास जमा करने का प्रावधान है। मंगलवार को आठ केंद्रों पर हाईस्कूल की 76122 तथा इंटरमीडिए की एक लाख आठ हजार 808 कॉपियां जांचीं गईं। जीजीआईसी में 10282, अग्रसेन इंटर कॉलेज में 16040, केसर विद्यापीठ में 19800, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज में 30000, जीआईसी में 24275, केपी इंटर कॉलेज में 25046, सीएवी इंटर कॉलेज में 22011 तथा एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में 37494 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed