फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board copies will be magenta pink and brown in color

Prayagraj News: मजेंटा पिंक और भूरे रंग की होंगी यूपी बोर्ड की कॉपियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
UP Board copies will be magenta pink and brown in color
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए कॉपियों का रंग एक बार फिर से बदला गया है। इस बार हाईस्कूल की काॅपियां मजेंटा पिंक (रानी व गुलाबी रंग का मिश्रण) और इंटरमीडिएट की भूरे रंग की होंगी। इसके अलावा कई और बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

सभी बदलाव के साथ कॉपियों की छपाई का काम शुरू हो गया है। छपाई के बाद फरवरी तक सभी जिलों में कॉपियां पहुंचा दी जाएंगी। नकल की दुष्प्रवृत्ति और अनावश्यक प्रयोग को रोकने के लिए 2023 से कॉपियां रंगीन कर दी गई हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष कॉपियों का रंग बदला जाता है, जिससे अगले वर्ष कोई इसका प्रयोग न कर सके। यह कॉपियां बाजार में भी नहीं मिलेंगी। गवर्नमेंट प्रेस में इसे छपवाकर जिलों को भेजा जाएगा। इस वर्ष हाईस्कूल की ए काॅपी मजेंटा पिंक और बी काॅपी लाल रंग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की ए काॅपी भूरे रंग की और बी काॅपी वॉयलेट (बैंगनी) रंग की होगी। इसके अलावा काॅपियों की अदला-बदली रोकने के लिए एक और कदम उठाया गया है। अगर कोई बच्चा बी काॅपी लेता है तो उसे उसमें ए काॅपी के क्रमांक लिखने होंगे।
अनुक्रमांक और परीक्षा तिथि लिखने के लिए वर्गाकार गोले बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड का लोगो पहले काॅपी के तीसरे और दसवें पेज के बीच में होता था, उसे अब सबसे ऊपर कर दिया गया है। काॅपियों के ऊपर बायीं ओर आईबी-25 का छिद्रण किया जाएगा।
पहले और आखिरी पेज पर बारकोड भी रहेगा। इससे अगर कोई काॅपी बाहर ले गया तो उसे पकड़ लिया जाएगा। सभी कॉपियों के पेज 20-20 लाइनों के होंगे। हाईस्कूल की ए काॅपी 16 और इंटरमीडिएट की 20 पेज की होगी।
इसके अलावा दोनों की बी काॅपी 12-12 पेज की होगी। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 30 सितंबर तक पंजीकरण हुआ है। हाईस्कूल में 27,40,151 और इंटरमीडिएट में 26,98,446 यानी कुल 54.38 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं।

इन परीक्षार्थियों के लिए 4.08 करोड़ कॉपियां छपवाई जा रही हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed