फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Case against four people who came to give examination instead of others

यूपी बोर्ड : दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे चार लोगों पर मुकदमा

Fri, 25 Mar 2022 12:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Case against four people who came to give examination instead of others
दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे चार लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

-कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर नवाबगंज थाने में एफआईआर
प्रयागराज। जिले में बृहस्पतिवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में एक केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे चार लोगों को केंद्र व्यवस्थापक ने जांच के दौरान पकड़ लिया। प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की जांच में फर्जी पाए जाने पर पकड़कर नवाबगंज पुलिस को सौंप दिया। मामला नवाबगंज इलाके में आरकेपी इंटर कालेज मेंडारा का है।

डीआइओएस आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र और आधार कार्ड की केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षक जांच कर रहे थे। इसी दौरान चार छात्रों की गतिविधि संदिग्ध दिखी। इस पर उनकों अलग करके उनके प्रपत्रों की जांच की गई। प्रवेश पत्र, आधार कार्ड व अन्य परिचयपत्र की जांच में पता चला कि वह दूसरे के स्थान पर पेपर देने आए थे। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बुलाया उनके हवाले कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed