फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: Candidates involved in the Improvement-Scooty examination of class 10th and 12th, apply by October 1

यूपी बोर्ड: दसवीं और बारहवीं की इंप्रूवमेंट-स्कूटनी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एक अक्टूबर तक करें आवेदन

Sun, 18 Sep 2022 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

विद्यार्थी एक अक्तूबर तक अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा फार्म भर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की हाईस्कूल की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा तथा स्कूटनी परिणाम में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के कक्षा 11 में प्रवेश को लेकर अग्रिम पंजीकरण कराए जाने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। ये विद्यार्थी एक अक्तूबर तक प्रवेश के लिए अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Board: Candidates involved in the Improvement-Scooty examination of class 10th and 12th, apply by October 1

विस्तार

यूपी बोर्ड: दसवीं और बारहवीं की इंप्रूवमेंट-स्कूटनी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एक अक्तूबर तक करें आवेदन
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने दसवीं और बाहरवीं की इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट और स्कूटनी परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। विद्यार्थी एक अक्तूबर तक अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा फार्म भर सकते हैं। कोषागार में जमा शुल्क का चालान और अग्रिम पंजीकरण आवेदन परिषद की वेबसाइट पर तीन अक्तूबर तक अपलोड करना होगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की हाईस्कूल की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा तथा स्कूटनी परिणाम में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के कक्षा 11 में प्रवेश को लेकर अग्रिम पंजीकरण कराए जाने के लिए तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही बोर्ड परीक्षा 2022 के दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट और स्कूटनी परीक्षा में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को 2023 की बोर्ड परीक्षा में आवेदन पत्र भरे जाने के लिए अवसर दिया गया है। ये विद्यार्थी एक अक्तूबर तक प्रवेश के लिए अग्रिम पंजीकरण और परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed