Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board: AI monitoring for UP Board exams again hit a snag, companies not participating in tenders

UP Board : यूपी बोर्ड परीक्षा में एआई निगरानी पर फिर अटका पेच, टेंडर में हिस्सा नहीं ले रहीं कंपनियां

Sat, 25 Oct 2025 03:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 03:36 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी व्यवस्था लागू होने की संभावना एक बार फिर धुंधली पड़ती दिख रही है।

विज्ञापन
UP Board: AI monitoring for UP Board exams again hit a snag, companies not participating in tenders
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

यूपी बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी व्यवस्था लागू होने की संभावना एक बार फिर धुंधली पड़ती दिख रही है। नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से तैयार की गई इस हाईटेक योजना के लिए जारी टेंडर में सिर्फ दो कंपनियों ने आवेदन किया है, जबकि नियमानुसार कम से कम तीन कंपनियों की भागीदारी अनिवार्य होती है। इस स्थिति में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शासन को पत्र लिखकर आगे की दिशा तय करने के लिए गाइड लाइन मांगी है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड हर साल लाखों विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित करता है। हर बार नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाते हैं, फिर भी कुछ केंद्रों से गड़बड़ी की खबरें सामने आती रहती हैं। इस बार एआई तकनीक के जरिए परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और रियल-टाइम निगरानी योग्य बनाने की योजना थी। इस तकनीक से परीक्षा हॉल में छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती और किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत अलर्ट जारी हो जाता। साथ ही यह सिस्टम स्टॉग रूम की सुरक्षा में भी मदद करता, जहां प्रश्नपत्र रखे जाते हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव (प्रशासन) सत्येंद्र सिंह के अनुसार, एआई आधारित निगरानी व्यवस्थाओं के लिए दो कंपनियों ने टेंडर डाला है, जबकि नियम यह है कि तीन से कम के टेंडर आने पर स्वतः निरस्त माने जाएंगे। ऐसे में शासन को पत्र लिखकर गाइड लाइन मांगी जा रही है। शासन के निर्देश के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed