{"_id":"69aa967173af50dda5026b07","slug":"up-board-action-taken-against-four-youtube-channels-for-spreading-rumours-about-board-exam-question-papers-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board : बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों के बारे में अफवाह फैलाने में चार यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board : बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों के बारे में अफवाह फैलाने में चार यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई
Fri, 06 Mar 2026 02:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:25 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के बारे में अफवाह फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनल के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई परिषद के सचिव भगवती सिंह की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : amar ujala
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के बारे में अफवाह फैलाने वाले चार यूट्यूब चैनल के खिलाफ साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई परिषद के सचिव भगवती सिंह की तहरीर पर की गई है। सचिव ने आरोपियों द्वारा प्रश्न पत्रों के वायरल होने का भ्रामक पोस्ट डालने का दावा किया है।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने छह फरवरी को साइबर पुलिस को पत्र लिखकर बताया था कि कुछ यूट्यूब चैनल ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के वायरल होने का दावा करते हुए अफवाह फैलाई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि अफवाह फैलाने वाले यूट्यूब चैनल ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की शुचिता को ठेस पहुंचाई है। सचिव की शिकायत पर साइबर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार यूटयूब चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव के अनुसार इन चैनल पर ऐसे वीडियो अपलोड किए गए, जिनमें यह दावा किया गया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र वायरल हो गए हैं। सचिव का कहना है कि इन वीडियो के कारण परीक्षार्थियों और अभिभावकों में भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा हुई। इससे सरकार और बोर्ड की छवि भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
इन यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई
1- टारगेट बोर्ड आर्ट क्लास
2- ऑनलाइन स्टडी विद दिवाकर सर
3- स्मार्ट एकेडमी
4- साइंस की पढ़ाई