फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP Board 9th and 11th registration last date is 30 september Prayagraj News Allahabad

UP Board News: यूपी बोर्ड नौवीं-ग्यारहवीं के छात्रों का अग्रिम पंजीकरण 30 सितंबर तक

Fri, 11 Sep 2020 10:37 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
UP Board 9th and 11th registration last date is 30 september Prayagraj News Allahabad
उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की 2022 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले नौवीं-ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं की अग्रिम पंजीकरण की तिथि 21 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। स्कूल छात्रों का प्रवेश अब 21 सितंबर तक ले सकेंगे। स्कूलों में प्रवेश लेने की तिथि 31 अगस्त को खत्म हो गई थी, ऐसे में नई मान्यता वाले स्कूलों के बच्चे प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड ने प्रधानाचार्यों को अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये को कोषागार में जमा करने तथा पंजीकरण शुल्क के साथ छात्रों के शैक्षिक विवरण को बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की तिथि 21 सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से कहा गया है कि वेबसाइट पर अपलोड छात्रों के विवरण की जांच करने के लिए एक से पांच अक्तूबर के बीच का समय दिया गया है। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरण की जांच के बाद उसे वेबसाइट पर अपडेट करने के लिए छह से 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। इस दौरान नए विवरण स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed